Category Archives: Ashok Arya

हमारे सैनिक सब से श्रेष्ठ हों

ओउम
हमारे सैनिक सब से श्रेष्ठ हों
डा. अशोक आर्य
विशव में वही विजयी होते हैं ,जिनके पास अपार मनोबल हो ,जिससे वह असाध्य कार्य को भी बड़ी सरलता से कर सकें | विशव में वही सेनायें विजयी होती हैं , जिनके पासा अत्याधुनिक शस्त्र हों तथा विश्व में वही लोगविजयी होते हैं , वही देश विजयी होते हैं, वही सेनायें विजयी होती हैं, जिनके पास देवीय कृपा हो , देवताओं का आशीर्वाद हो | जिन देशों, जिन सेनाओं का मनोबल गिरा हुआ है , मायूस से हैं , उनको कभी विजय नहीं मिल सकती , जिस देश की सेनाओं के पास अत्याधुनिक तकनीक के शास्त्र नहीं हैं ,वह सेनायें भी युद्ध क्षेत्र में सदा भयभीत सी रहती हैं , उनका मनोबल गिरा सा होता है, इस कारण ऐसी सेनायें तो निराश सी, हताश सी हो कर युद्ध क्षेत्र में उतरती हैं , ऐसी सेनायें विजेता नहीं हो सकतीं तथा कर्म हीन सेनाओं के साथ देवता भी नहीं होते, इस कारण उन्हें देवताओं का आशीर्वाद भी नहीं होता, अत: वह भी विजयी नहीं होती | वेदों में ऐसे अनेक मन्त्र दिए हैं , जो हमें विजयी होने के साधन बताते हैं | जिन मन्त्रों के बताये मार्ग पर चलने से विजय निश्चित होती है | इस लिए विजयी होने के इच्छुक सैनिकों को वेद का स्वाध्याय अवश्य करना चाहिए तथा वेद में बताये विजय के उपायों को अवश्य ही अपनाना चाहिए | ऋग्वेद मन्त्र संख्या १०.१०३.११, अथर्व वेद मन्त्र संख्या १९.१३.११ यजुर्वेद मन्त्र संख्या १७.३ में विजय प्राप्त करने के बड़े सुन्दर साधन बताये गए हैं | मन्त्र इस प्रकार है : –
अस्माकं वीरा उत्तरे भवन्तु –
अस्मां उ देवा अवता हवेषु अस्माकं इंद्र; सम्रितेशु ध्वजेशु –
अस्माकं या इश्वस्ता | जयन्तु || ऋग.१०.१०३.११,अथर्व.१९.१३.११ ,यजु. १७.४३ ||
शब्दार्थ : –
(द्वजेषु) शत्रु सेनाओं के ध्वजों के (सम्रितेशु) एकत्र होने पर (इंद ) परमात्मा (अस्माकं रक्षिता भवतु) हमारा रक्षक हो (अस्माकं ) हमारे (या) जो (इशवा) बाण हैं ( ता:) वे (जयन्तु) विजयी हों (अस्माकं) हमारे (वीरा) वीर (उत्तरे) विजयी (भवन्तु) हों (उ) और (हे देवा:) हे देवो ! (हवेषु) आह्वान पर अथवा संग्रामों मैं (आस्मां) हमे (आवत:) रक्षा करो |
भावार्थ : –
शत्रु सेनाओं के ध्वजों के उद्यत होने पर परमात्मा हमारा रक्षक हो | हमारे बाण विजयी हों | हमारी सेनायें (वीर) सर्वश्रेष्ठ सिद्ध हों | हे देवो ! हमारी पुकार पर तुम युद्धों में हमारी रक्षा करो |
इस मन्त्र में युद्ध सम्बन्धी तीन बातों की और ध्यान आकृष्ट किया गया है | ये तीन वातें हैं :-
(१)हमारी सेना के बाण ( शस्त्र ) शक्तिशाली, आधुनिक प्राद्योगिकी से भरपूर तथा विजेता हों :-
मन्त्र हमारा मार्ग दर्शन करते हुए बताता है कि हमारी सेनायें उच्चकोटि के शस्त्रों से सुसज्जित हो | आज शस्त्र प्रणाली विश्व में अति उत्तम, अति विकसित हो गयी है | वह समय गया, जब हम तीर, तलवार, गदा, लाठी, भाले या मुक्कों से युद्ध करते थे | युद्ध करते करते महीनों ही नहीं वर्षों बिताने पर भी कोई परिणाम सामने नहीं आता था | आज विज्ञान ने प्रत्येक क्षेत्र में क्रान्ति ला दी है | यही कारण है कि विश्व में अत्याधूनिक तकनीक के स्वामी अमरीका जैसे देश नहीं चाहते कि विश्व का कोई देश उनके समकक्ष बनकर उसे चुनौती दे , इसलिए उन्होंने युद्ध सामग्री की नवीनतम तकनीक पर एकाधिकार स्थापित रखने के लिए एक संगठन बना रखा है तथा एसा प्रयास करते रहते हैं कि कोई भी देश इस प्रकार के कार्य को अपने हाथ में न ले, यदि कोई इस पर कार्य करता है तो उसे परेशान करते हैं, ताकि वह इस कार्य से अपना हाथ हटा ले | इस बात को ही इस मन्त्र ने स्पष्ट किया है कि हमारी सेनाओं के पास उच्च तकनीक के नवीनतम शस्त्र हों | जिस सेना के पास जितने उच्च तकनीक के अत्याधुनिक शस्त्र होंगे ,वह उतनी ही सरलता से शत्रु को विजय करने का सामर्थ्य रखती है | अत: उच्च तकनीक से युक्त शस्त्रों से सुसज्जित सेनायें शत्रु पर शीघ्र ही विजयी होंगी | इस के लिए न केवल उच्चकोटि के शस्त्र ही चाहियें अपितु उन शस्त्रों को प्रयोग करने की तकनीक का भी महीन ज्ञान हमारे सैनिकों को होना आवश्यक है | अन्यथा उत्तम शस्त्र होने के पश्चात भी विजय हाथ नहीं लगेगी | कोई व्यक्ति हाथ में बन्दूक लिए है किन्तु उसे चलाना नहीं जानता तो वह उस बन्दुक का क्या करेगा ? जब कोई गुंडा उसे परेशान करेगा तो वह कैसे उसका प्रतिशोध लेगा | हो सकता है कि सामने का निहत्था व्यक्ति उसकी ही बन्दुक छीन कर उस पर उसी से ही गोली दाग दे | इससे स्पष्ट होता है कि विजय पाने के लिए अच्छे शस्त्रों के साथ ही साथ उनके प्रयोक्ता भी अच्छे ही होने चाहियें | विजय इन दोनों बातों पर ही निर्भर कराती है |
(२)युद्ध में हमारे वीर ( सैनिक सर्वश्रेष्ठ सिद्ध हों : –
जिस देश के पास सैनिक सर्वोत्तम हैं , युद्ध भूमि में विजय उस देश को ही मिलती है | इन पंक्तियों से वेद मन्त्र ने हमारे वीर सैनिकों के लिए यह शिक्षा दी है कि वह युद्धभूमि में सर्वश्रेष्ठ हों | अब हम विचार करते हैं कि सर्वश्रेष्ठ कौन हो सकता | सेना में वह सेना ही सर्वश्रेष्ठ होती है , जिस की सैन्य शिक्षा अति उत्तम हो | अनुशासन भी सेना कीविजय का मुख्य आधार है | अनुशासन ही सेना की योग्यता का आधार है | यही सैनिक की योग्यता की कसौटी है | विश्व इस बात का साक्षी है कि जिस सेना में अनुशासन है वह सेना ही विजयी होती है | यदि सेना में अनुशासन नहीं है, अपने नेता का अनुगमन नहीं करती, सब सैनिक अपना अपना राग अलाप रहे हैं तो शत्रु के लिए विजय का मार्ग स्वयमेव ही प्रशस्त हो जाता है | अत: अनुशासन रहित सेना उत्तम शास्त्र रखते हुए भी विजय नहीं प्राप्त कर सकती | अत: विजय की कामना की पूर्ति के लिए सेना की सर्वश्रेष्ठता के लिए उस का उत्तम प्रशिक्षण तथा उसका अनुशासन बद्ध होना भी आवश्यक है |
(३)हमारे ऊपर देवों की ( प्रभु की) कृपा हो :-
परमपिता परमात्मा सदा उसके ही साथ रहता है , जो सत्य व न्याय के लिए कार्य करता है| जब एक सैनिक निष्पक्ष हो कर सत्य व न्याय का ध्यान रखते हुए युद्ध क्षेत्र में उतरता है तो परमपिता परमात्मा उसकेकरी में उसका सहायक होता है | उसके कार्य को सम्पन्न करने में उसका सहयोगी होता है | अन्यायी व असत्य पथ पर चलने वाले की परमात्मा भी कभी सहायक नहीं होता | तभी तो योगिराज क्रिशन ने कहा था की जहाँ धर्म है, में उसका ही साथ दूंगा क्योंकि जिधर धर्म होता है, विजय उधर ही होती है | इस तथ्य का आधार भी यह वेद मन्त्र ही है | अत: विजय के अभिलाषी सैनिक के लिए यह भी आवश्यक है की वह न्याय का साथ कभी न छोड़े तथा धर्म का आचरण करे | एसा करने पर वह निश्चय ही अपने आश्रयदाता को विजय दिलवाने में सफल होगा | विदुरनीति में भी इस तथ्य पर ही प्रकाश किया है | विदुर जी लिखते हैं कि : –
यतो धर्मस्ततो जय: | विदुरनीति ७.९
अर्थात जहाँ धर्म है , वहां विजय है | अत: विजय के अभिलाषी सैनिक के लिए यह आवश्यक है कि उसके पास अत्याधुनिक सहस्त्र हों, इन शास्त्रों का पोअर्चालन भी वह ठीक से जानता हो | उसकी सैन्य शिक्षा भी उत्त्तम हो तथा अनुसासन में रहे | सदा सत्य व न्याय का पक्ष ले तो इसी सेना विश्व कि महानतम सेना होगी तथा इसी सेना ही विजय श्री का आलिंगन करेगी | अत: एसा गुण सेना को धारण करना चाहिए |

डॉ. अशोक आर्य

संयमीव्यक्ति मृत्यु पर सदा विजयी होता है

संयमीव्यक्ति मृत्यु पर सदा विजयी होता है
डा. अशोक आर्य

इस सृष्टी का प्रत्येक व्यक्ति ही नहीं अपितु प्रत्येक जीव दीर्घ आयु की कामना करता है
| वह चाहता है कि कभी उसकी मृत्यु हो ही नहीं | विगत लेख में ऋग्वेद के मन्त्र संख्या १०.१८.२ तथा
अथर्व वेद के मन्त्र संख्या १२.२.३० के माध्यम से हमने बताया था कि मृत्यु पर विजय पाने के लिए
आवश्यक है कि म्रत्यु से भय न हो , यज्ञ आदि कर्मों से दीर्घ आयु के साधन जुटावें, धन धन्य से भरपूर
हों अर्थात समृद्ध हों तथा पवित्र हों | इन साधनों से संपन्न होने पर मृत्यु का भय चला जाता है तथा व्यक्ति प्रोपकारमय जीवन अपनाते हुए व प्रसन्नचित रहते हुए लम्बी आयु प्राप्त करता है | अथर्ववेद में भी म्रत्यु से निर्भय होने की प्रेरणा देते हुए इस प्रकार कहा है : –

मृत्योरहं ब्रह्मचारी यदास्मी
निर्याचन भूतात पुरुषं यमाय |
तमहं ब्रह्मणा तपसा श्रमेण –
अनायेनं मेखालाया सिनामी || अथर्ववेद ९.१३३.३ ||

मै म्रत्यु के लिए समर्पित ब्रह्मचारी हूँ , इस नाते मैं उपस्थित लोगों में से एक व्यक्ति को यम अर्थात संयम के लिए मांगता हूँ | मैं उसे ज्ञान , तप व परिश्रम के लिए, पुरुषार्थ के लिए इस मेखला से बांधता हूँ |

मेखला बंधन का ब्रह्मचारी के लिए विशेष महत्त्व होता है | इस मन्त्र में इस मेखला के बंधन के महत्त्व का वर्णन किया गया है | यह मेखला एक पतली सी रस्सी होती है , जो करधनी , तगड़ी अथवा धागे आदि से बनी होती है | जिस समय गुरुकुल के ब्रह्मचारी की अथवा गृह पर ही ब्रह्मचारी बालक को यज्ञोपवीत धारण करवाया जाता है , उस समय ही यह मेखला भी कटी स्थल पर पहनाई जाती है | यह कटिबद्धता का प्रतीक है | इस का भाव है कि आज से बालक ने जो वेद अध्ययन
का , शिक्षा प्राप्ति का जो संकल्प लिया है, उसकी पूर्णता के लिए वह बालक कटिबद्ध हो कर जुटा रहेगा
,तब तक जुटा रहेगा, जब तक कि वह पूर्ण निपुणता प्राप्त नहीं कर लेता | इससे स्पष्ट होता है कि यह एक संकल्प है , जिसे पूरा करने की स्मृति यह मेखला प्रत्येक क्षण उस ब्रह्मचारी को करवाती रहती
है| जिस के भी यह मेखला पहनी हुयी दिखाई देती है , आगंतुक तत्काल समझ जाता है कि यह बालक ब्रह्मचारी है , इस ने ज्ञान को प्राप्त करने के लिए पुरुषार्थ करने का संकल्प लिया है , इस निमित यह कटिबद्ध है, कृत संकल्प है |

इस मन्त्र में इस मेखला को बांधने के चार लाभ बताये गए हैं | यथा : –

१. मृत्यु पर विजय : –
२. ज्ञान प्राप्त
३. साधना का अथवा ताप का अभ्यास
४. कठोर परिश्रम की आदत डालना

मृत्यु पर प्रत्येक व्यक्ति विजय पाने की आकांक्षा अपने ह्रदय में रखता है किन्तु वह जानता नहीं की इस पर विजय कैसे पाई जावे ? वह प्रतिदिन इस विजय को पाने के लिए अनेक उपाय करता है किन्तु वह ज्यों ज्यों प्रयास करता है त्यों त्यों ही एक मकड़जाल में फंसता ही चला जाता है , क्योंकि वह जो मृत्यु पर विजय पाने के उपाय करता है, वह उपाय वास्तव में मृत्यु को बस में करने के नहीं होते अपितु मृत्यु की और धकेलने वाले होते हैं | मन्त्र बताता है की मृत्यु पर विजय पाने के लिए संयम का होना आवश्यक है | जो संयमी नहीं , वह मृत्यु पर विजय नहीं पा सकता | तभी तो मन्त्र कहता है की ” मैं संयमी व्यक्ति हूँ | मुझे मृत्यु से लड़ना है | मुझे अपने प्राणों की चिंता नहीं | मुझे समाज में से ऐसे व्यक्तियों की आवश्यकता है , जो इस निमित अपने प्राण दे सकें | ”

इस प्रकार मन्त्र कहता है कि संयमी व्यक्ति ही मृत्यु विजयी हो सकता है | समाज को चाहिए कि ऐसे संयमी व्यक्तियों की खोज करे , ऐसे संयमी व्यक्तियों का निर्माण करे , जो म्रत्यु से भय- भीत न हों अपितु मृत्यु के भय से रहित होकर सदा पुरुषार्थ में लगे रहें , ज्ञान उपार्जन में लगे रहें | प्रयास करेंगे , परिश्रम करेंगे तो सफलता तो मलेगी ही क्योंकि सफलता सदा उस का ही वर्ण करती है, जो पुरुषार्थ करता है | अत: जो व्यक्ति संयम के द्वारा अथवा संयम के दूसरे नाम ब्रह्मचर्य के द्वारा समर्पण की भावना से लगा रहता है , नियमों का पालन करता रहता है , तो ऐसे पुरुषार्थी के ह्रदय में कभी मृत्यु आदि दु:खों का भय नहीं रहता | उस में निर्भीकता की भावना अत्यंत बलवती हो जाती है |

वेद में प्रत्येक संकल्प के लिए अनेक प्रतीक बनाए हुए हैं , हमें सदा हमारे संकल्प का स्मरण कराते रहते हैं | ऐसे प्रतीकों में से मेखला भी एक प्रतीक है , एक चिन्ह है , जो हमें प्रतिक्षण स्मरण दिलाती है कि हम ने ज्ञानार्जन करना है | ज्ञानार्जन के लिए अपने जीवन को एक साधना में , एक
नियम में बांधना है तथा उद्देश्य की प्राप्ति के लिए कठोर परिश्रम करना है | यह मेखला इस सबके प्रतीक स्वरूप ही कटी – स्थान पर धारण की जाती है | मृत्यु पर विजय पाने के लिए यह आवश्यक है कि हम ज्ञान में पूर्ण दक्ष हों , हमारा जीवन तप से भरपूर हो , हम निरंतर अपने उद्देश्य की प्राप्ति के लिए ध्येय – पथ पर तत्पर रहे | एसा करने से ही मानव मृत्यु पर विजयी होता है तथा एसा विजेता ही प्रगति के पथ पर , सफलता के पथ पर अग्रसर रहता है | यदि यह गुण नहीं हैं तो वह मार्ग में ही

3

कहीं भटक जाता है , म्रत्यु को प्राप्त हो जाता है | अत: मृत्यु पर विजय पाने के अभिलाषी को ब्रह्मचर्य की मेखला धारण कर कटिबद्ध हो दृढ संकल्पी हो ज्ञान प्राप्ति में जुटना होगा | यही एकमेव उसकी सफलता का मार्ग है, यही एकमेव मृत्यु विजयी होने का मार्ग है , अन्य कोई मार्ग नहीं |

डा. अशोक आर्य

हमारी सेनायें शत्रु परविजयी हों

ओउम
हमारी सेनायें शत्रु परविजयी हों

डा अशोक आर्य ,मण्डी डबवाली
आज विश्व का प्रत्येक देश अपनी सेनाओं की विजय की कामना करता है | विश्व विजेता होने का गौरवपूर्ण स्थान प्राप्त करना प्रत्येक की लालसा है | किन्तु यह सब कैसे संभव है ? इस स्वप्न को साकार करने के लिए प्रत्ये सैनिक का शूरवीर होना आवश्यक है | आज का युग तो है ही विशेषग्य का | जिस के पास युद्ध कला की विशेष योग्यता होगी, वह ही विजयी हो सकता है | विश्व तो क्या एक छोटेसे क्षेत्र को विजयी बनाने के लिए भी योग्यता की आवश्यकता है | अथर्ववेद राजनीति का वेड है | हम किस प्रकार की निति अपनावें, किस प्रकार का अभ्यास करें कि हमें अन्यों पर विजय मिल सके | इस का अथर्ववेद में विस्तार से विचार किया गया है | विश्व विजय का स्वप्न देखने वाले के लिए अथार्व्वेद का स्वाध्याय अवश्य करना चाहिए | आज कि राजनीति ही विजय व पराजय का मार्ग बतलाती है | इस मार्ग को जानने के लिए इसे अवश्य पढ़ें | योद्धा विजय प्राप्त करें, यह कामना अथार्व्वेद के मन्त्र १९.१३.२ मैं इस प्रकार कि गयी है : –
आशु : शिशानो वृषभो न भीमो ,
घनाघन: क्शोभानाश्चर्श्निनाम |
स्न्क्रन्दनो$निमिष एकवीर :,
शतं सेना अजयत साक्मिन्द्र: || अथर्ववेद १९.१३.२||
शब्दार्थ : –
आशु:) तीव्रगति (शिशान: )तीक्षण शस्त्रधारी, तेज बुद्धि ( वृषभ : न) सांड कि भाँती (घनाघन:) भयंकर शत्रुओं का नाशक (चर्श्निनाम)शत्रुओं को (क्षोभन:) भयभीत करने वाला (स्नक्र्न्दन:) शत्रुओं को युद्ध के निमित ललकारने वाला (अनिमिष:)अत्यंत
सावधान दृष्टि (एकवीर:) अद्वितीय वीर (इंद्र) इंद्र ने (शतं सेना) शत्रु कि असीमित या सैंकड़ों सेनाओं को (साकम) एक बार में ही (अजायत) जीतता है |
भावार्थ : –
तेज गति से तीक्षण अस्त्रों को धारण कर शत्रु का विनाश व् शत्रु पर भयानक बनाकर युद्ध में ललकारने वाले अत्यंत सावधान अद्वितीय वीर इंद्र ने शत्रुओं कि सैंकड़ों सेनाओं को एक साथ ही जीत लिया |
इस मन्त्र में एक महान योद्धा का बड़े ही सुन्दर ढंग से चित्रण किया गया है | योद्धा को किस प्रकार से कार्य करना चाहिए , किस प्रकार के साधनों का युद्धक्षेत्र में प्रयोग करे तथा किस प्रकार से सफलता का वरण करे , इस सब की चर्चा इस मन्त्र का विषय है | इस निमित देवसेना के नायक इंद्र के शौर्य व वीरता का उल्लेख करते हुए कहा है कि इंद्र ने शत्रुओं कि सैंकड़ों सेनाओं पर एक साथ विजय प्राप्त की |
इंद्र ने शत्रुओं की सैंकड़ों सेनाओं को एक साथ जीत लिया | इंद्र की इस सफलता का रहस्य क्या है, जिसे हम भी अपना कर विश्व विजय के स्वप्न को साकार कर सकें ? मन्त्र विजय के इस प्रश्न का उत्तर इस प्रकार देता है की इंद्र आत्मबल, निर्भीकता तथा साधन सम्पन्नता थी | यह तिन ऐसे तत्व है, जो ल्किसी भी सफलता के लिए आवश्यक होते हैं | बिना आत्मबल के विजय तो क्या किसी के ऊपर आक्रमण करने की सोचा भी नहीं जा सकता | एक व्यक्ति के पास आत्मबल तो है किन्तु न तो वह निर्भय है तथा न ही उसके पास साधन ही हैं की वह किसी पर आक्रमण कर सके , एसा व्यक्ति भी युद्ध मैं विजय श्री को नहीं पा सकता | अत: किसी भी प्रकार के युद्ध में सफलता के लिए इन तीनों तत्वों का स्वामी होना आवश्यक है | यह तिन तत्व ही विजय का मुख्या आधार हैं | इन के अतिरिक्त योद्धा मैं कुछ अन्य गुणों का होना भी आवश्यक है | यह गुण है : – : –
(१) तीव्रगति हो : –
युद्ध क्षेत्र में सदा तीव्रता से ही विजय प्राप्त की जा सकती है | जिसकी स्वयं की गति तीव्र है, जिस के घोड़े उत्तम कोटि के तेज गति वाले है, जिसके वाहन तेज चलते हैं , जिसके पास उच्चकोटि की प्रद्योगिकी से युक्त विमान आदि हैं की शत्रु को संभालने से पूर्व ही उसे दबोच ले, एसा योद्धा ही युद्ध क्षेत्र में सफलता पा सकता है |
(२) उत्तम शस्त्रों से संपन्न हो : –

योद्धा के पास केवल गति तीव्र होने से कुछ नहीं होने वाला | तीव्र गति से यदि आप ने शत्रु में घुस कर उसे चुनोती दे दी किन्तु आप शस्त्र विहीन हैं या उत्तम शस्त्रों से रहित है , शत्रु के मुकाबले अच्छे शस्त्र नहीं हैं तो विजयी नहीं होंगे अपितु शत्रु दल में घिर जाने से मारे जाओगे | आज वही विजेता होता है , जिसके पास न केवल तीव्र गति वाले साधन हों साथ ही उसके पास अत्याधुनिक व शत्रु से कहीं उत्तम शस्त्र हों |
(३) युद्ध विद्या मैं निपुण हो : –
गति तीव्र है , शस्त्र भी उत्तम हैं किन्तु युद्ध कला में निपुण नहीं हैं तो भी विजय संभव नहीं क्योंकि जो उत्तम शस्त्र हम लेकर तीव्र गति से शत्रु सेना में घुसेंगे, शस्त्र चलाने की कला में प्रवीण न होने के कारण हम शत्रु सेना पर प्रहार करने से पहले ही पकड़ लिए जावेंगे या मार दिए जावेंगे | अत: शत्रु पर विजय प्राप्त करने की अभिलाषा तब ही पूर्ण होगी जब हम उत्तम शस्त्र प्रयोग करने की विधा को भी अच्छे से जानते होंगे |
(४) निर्भीक हो : –
सैनिक में निर्भीकता का गुण होना भी अति आवश्यक है | वह चाहे कितना ही तीव्रगामी हो , कितने ही उत्तम शास्त्रों से सुसज्जित हो तथा कितना ही उत्तम ढंग से शस्त्रों का परिचालन कर सकता हो, किन्तु तब तक वह विजयी नहीं हो सकता , जब तक वह निर्भय होकर रणभूमि में नहीं खड़ा होता | यदि यह सब उत्तम सामग्री व इस के प्रयोग में प्रवीण होकर युद्ध क्षेत्र में पहुंच तो गया किन्तु युद्धभूमि में भयभीत सा हो कांपते
कांपते शत्रु से मुंह छुपाने का प्रयास कर रहा हो तो वह शत्रु का सामना नहीं कर पाता तथा या तो युद्ध भूमि से भाग खड़ा होता है या पकड़ा जाता है | एसा व्यक्ति कभी योद्धा होने के लायक नहीं तथा निश्चित ही पराजित होता है | अत: विजय के अभिलाषी योद्धा के लिय तीव्रगामी,उत्तम शास्त्रों से सुसज्जित तथा युद्ध कला में प्रवीण होने के साथ ही साथ निर्भीक होना भी आवश्यक है | एक निर्भीक योद्धा युद्ध कला में कुछ कम प्रवीण होते हुए भी अपनी सेनाओं को विजय दिलवा सकता है | अत: विजयी होने के लिए योद्धा के पास निर्भीकता का होना अति आवश्यक है |
(५) असाधारण शक्ति रखता हो : –

युद्ध तो खेल ही शक्ति का है | विजय उसको ही मिलती है जो असाधारण शक्ति का स्वामी हो | असाधारण शक्ति के लिए तीव्र गति से आक्रमण करने की क्षमता, उत्तम शस्त्रों का स्वामी व उनका परिचालन करने की जानकारी, निर्भीकता व aatmvisva से युक्त असाधारण शक्ति का स्वामी होने से शत्रु की सेनायें उस वीर का मुकाबला नहीं कर सकें गी | शत्रु सेनायें या तो भयभीत हो कर भाग जावेंगी, या मारी जावेंगी या फिर आत्म समर्पण कर देंगी | यह आत्मविश्वास की कमी का ही परिणाम था की १९७१ के भारत पाक युद्ध में हमारे से अच्छे शस्त्र व अच्छे सहयोगी होते हुए भी पाकिस्तान की एक लाख से अधिक सेना ने हमारी सेनाओं के सामने आत्म समर्पण कर दिया था | इससे स्पष्ट है की युद्ध क्षेत्र में योद्धा के पास असाधारण शक्ति का भी होना आवश्यक है |
(६) एकाग्रचित हो : –
ऊपर वर्णित सब गुणों के अतिरिक्त एक उत्तम योद्धा, जो विजय की कामना रखता है , युद्ध काल में उसका एकाग्रचित होना भी आवश्यक है | जो युद्ध भूमिं में शत्रु पर गोला फैंकते समय अपने परिजनों की समस्याओं में उलझा है अथवा किसी सुंदर द्रश्य का सपना ले रहा है या किसी अन्य विपति को स्मरण कर रहा है तो उसका ध्यान शत्रु की स्थिति पर न होने से उसका वार तो खाली जावे गा ही अपितु शत्रु का कोई गोला उसकी जान ही ले लेगा | जिस प्रकार अर्जुन को केवल चिड़िया की आँख ही दिखाई देती थी , ठीक उस प्रकार योधा को युद्ध भूमि में शत्रु का मर्म स्थल ही दिखाई देना चाहिए , तभी वह उसे समाप्त कर विजेता बन सकेगा | अत: विजय के अभिलाषी योद्धा के पास एकाग्रचितता का गुण होना भी आवश्यक है |
(७) अपने कार्य को सर्वतोभावेन की भावना से करने वाला हो : –
योद्धा केवल व्यक्तिगत सुख या अहं की पूर्ति के लिए युद्ध न करे | ऐसे योद्धा के साथ कभी भी जनता नहीं होती | जनता के विरोध के कारण उसे विजय की प्राप्ति संभव नहीं हो पाती | यदि वह सर्व जन के सुख को सम्मुख रख रणभूमि में खड़ा है तो जन सहयोग सदा उसके साथ होगा | जनसहयोग साथ होने से उसकी शक्ति बढ़ जावेगी तथा विजय दौड़ते हुए उसके पास आवेगी | इस भावना का युद्ध भूमि मे महत्वपूर्ण स्थान है |
इस सब चर्चा को समझने के लिए इंद्र का अभिप्राय: भी समझना आवश्यक है इंद्र कहते हैं विशेषज्ञ को | जो अपने विषय में पूरी प्रकार से पारंगत हो दुसरे शब्दों में जो अपने विषय का .एच.डी अथवा डी लिट हो , सर्वोच्च ज्ञान पा लिया हो, वह ही अपने विषय का इंद्र होता है | जो योद्धा युद्ध सम्बन्द्धि सब विद्याओं में प्रवीण होता है , उसे रणभूमि का इंद्र कहा जा सकता है | एसा योद्धा एक साथ अनेक सेनाओं का सामना करने और उन्हें पराजित करने की क्षमता रखता है | जब हमारे सैनिक युद्ध कला में इंद्र बन जावेंगे तो निश्चित ही हम सदा विजयी होंगे | मन्त्र में इस लिए ही कहा गया है की इंद्र ने एक साथ अनेक सेनाओं को पराजित कर दिया |
मनुष्य का जीवन भी एक रणभूमि है, जिसमें प्रत्येक मनुष्य अपने जीवन के लक्ष्य को पाने के लिए अनेक युद्धों में उलझा रहता है | वह बड़ी सफलता के साथ रणभूमि में विजेता होकर संसार सागर को पार करना चाहता है , किन्तु माया , मोह, छल , कपट, अहंकार आदि उसे कुछ भी कर पाने में बाधक होते हैं | जो इन बाधाओं की और देखे बिना केवल अपने लक्ष्य पर ही अपनी दृष्टि गडाए रहता है , वह अपने विषय का इंद्र बन सफल होता है, शेष सब पराजित होते हैं | अत: इस संसार सागर के संग्राम मैं हम अपने विषय का इंद्र बन इसे विजय करने का प्रयास करें तो निश्चय ही सफलता मिलेगी |

डा. अशोक आर्य

निश्चिंत रहें सृष्टि अभी समाप्त नहीं होने वाली

निश्चिंत रहें सृष्टि अभी समाप्त नहीं होने वाली
अभी इस सृष्टि की आयु लगभग दो अरब वर्ष से भी अधिक बाकी है
हम देख रहे हैं कि कुछ ही दिनों बाद किसी ज्योतिषी कि भविष्यवाणी को घड कर समाचार पत्र और दूरदर्शन शोरकरने लगते हैं कि अगले महीने दुनिया समाप्त होने वाली है | इस अनर्गल पलाप से भयभीत होने कीआवश्यकता nahin अनेक लोग भयभीत हो जाते हैं | इस प्रकार का ही एक समाचार 26/08/2016 के समाचार पत्र में भी देखने को मिला है किन्तु किसी को डरने की अवश्यकाता नहीं इस प्रकार के समाचार झूठ का पुलिंदा होने के अतिरिक्त कुछ भी नहीं होते परमपिता परमात्मा ने प्रत्येक कल्प कि प्रत्येक मन्वंतर कि और प्रत्येक युगकि आयु निश्चत कर रखी है और वेद में इसका उल्लेख करते हुए बताया भी है | इस आधार परहम जानते हैं कि एकसृष्टि कि आयु लगभग चार अरब वर्ष होती है | हमारी यह जो सृष्टि है इसेबनेअभी १,९६,०८,५३, ११८ वर्ष हुए हैं अर्थात अभी दो अरब वर्ष पुरेहोने में भी लगभग चार करोड़ वर्ष शेष हैं यहदो अर्बवर्षपूर्ण होने के पश्चात भी दो अर्ब वर्ष शेष रह जाते हैं अत: निश्चिन्त रहें दो अरब चार करोड़ वर्ष के लगभग इस सृष्टि कि आयु शेष है इस से पूर्व कोई शक्ति भी इसे समाप्त नहीं कर सकती

व्रती व्यक्ति सदा निरोग व प्रसन्न रहता है

ओउम
व्रती व्यक्ति सदा निरोग व प्रसन्न रहता है
डा. अशोक आर्य
अग्नि को तेज का प्रतीक माना गया है | विश्व का प्रत्येक व्यक्ति तेज पाने की आकाक्षा रखता है | इस आकांक्षा की पूर्ति के लिए वह सतत प्रयास भी करता है | यदि उस का यह प्रयास सही दिशा में है तो मन वांछित फल उसे मिलता है और यदि वह भटका हुआ है, उसे सही दिशा का ज्ञान नहीं तो उस के लिए सफलता भी संदिग्ध ही है | कहा भी है कि चल गया तो तीर नहीं तो तुक्का | प्रत्येक सफलता के लिए मानव को कई प्रकार के व्रत करने होते है | व्रत की सफलता से व्यक्ति को प्रसन्नता मिलती हैं तथा प्रसन्न व्यक्ति ही निरोग होता है | अथर्ववेद के मन्त्र ७.७४.४ में इस तथ्य पर ही प्रकाश डाला गया है | मन्त्र का अवलोकन करें : –
मन्त्र पाठ : –
व्रतें तवं व्रतपते समक्तो
विश्वाहा सुमना दीदिहिह |
तं त्वा वयं जातवेदा
प्रजावंत उप सदेम सर्वे || अथर्व .७.७४.४||
: समिद्धन
भावार्थ : –
हे व्रतों के स्वामी , हे व्रतों के पालक अग्नि देव ! तुम व्रत से सुसंस्कृत होने से यहाँ सदा प्रसन्नचित्त हो कर प्रकाशित होना ! हे अग्नि ! हम सब अपनी संतानों के साथ प्रदीप्त हो तेरे समीप बैठें |
व्रतों से हमें अनेक लाभ होते हैं | इन लाभों का वर्णन ही इस मन्त्र का मुख्य विषय है | व्रतों से मिलाने वाले लाभ इस प्रकार हैं : –
१) शुद्धता
२) निरोगता
३) पवित्रता
४) प्रसन्नचित्तत़ा
इस मन्त्र के अनुसार अग्नि ही व्रतपति है | व्रत से शुद्ध, पवित्र तथा तेजस्वी भी अग्नि ही है | स्पष्ट है कि यहाँ व्रत के उदहारण अग्नि को रखा गया है | जिस प्रकार अग्नि में डाला गया प्रत्येक पदार्थ या सामग्री जल कर नष्ट हो जाते हैं किन्तु जलते जलते भी यह तत्व अग्नि को तेजस्विता प्रदान करते हैं | अग्नि का धर्म है जलना | यदि ज्वाला नहीं तो हम उसे अग्नि कैसे कह सकते हैं ? तो भी अग्नि को जलने के लिए कुछ पदार्थों की , कुछ तत्वों की आवश्यकता होती है | बिना किसी वास्तु के तो अग्नि भी जल नहीं सकती | ज्वलन्शिलता अग्नि का गुण तो है किन्तु यह गुण तब ही गतिशील होता है , जब किसी पदार्थ के संपर्क में आता है | किसी पदार्थ के संपर्क के बिना अग्नि जल ही नहीं सकती तथा जों भी पदार्थ इस अग्नि के संपर्क में आता है , उसे भी यह अग्नि जला कर राख कर देती है | अग्नि के जलने से उस के आस पास जितने भी दूषित तत्व होते हैं , उन sab को भी जला कर अग्नि नष्ट कर देती है | इस प्रकार अग्नि के जलने मात्र से वायु मंडल शुद्ध हो जाता है , वातावरण में शुद्धता आ जाती है , पर्यावरण स्वच्छ हो जाता है | निर्दोषता का सर्वत्र साम्राज्य स्थापित हो जाता है |
जहाँ तक व्रत अथवा उपवास का सम्बन्ध है यह भी हमारे शरीर में अग्नि के समान ही कार्य करता है | जिस प्रकार अग्नि अपने आस पास व पड़ोस के दुर्गुणों को जला कर नष्ट कर देती है , उस प्रकार ही व्रत अथवा उपवास भी शरीर के अंदर विद्यमान सब प्रकार के दूषित तत्वों को नष्ट कर देते हैं | दूषित तत्वों के नष्ट होने से शरीर में शुद्धता आती है | शरीर के निर्दोष होने से शरीर चुस्त व दुरुस्त हो जाता है | निर्दोष, चुस्त व शुद्ध शरीर ही निरोगता की कुंजी है | अत: शरीर जितना शुद्ध व निर्दोष रहेगा , उतना ही शरीर निरोगी होगा | शरीर की इस निरोगता को पाने के लिए ही हम व्रत करते हैं | इस से स्पष्ट होता है की व्रत स्वस्थ व शुद्ध शरीर स्थापित करने का साधन होने से निरोगता की कुंजी होते हैं | यह ही निरोगता का साधन हैं |
व्रत को ही मानवीय प्रसंन्नचितता का आधार माना गया है | यह मन्त्र का दूसरा लाभ है | जो सदा प्रसन्न रहता है मन्त्र ने उसे विश्वाहा सुमना: कहा है | इस का भाव भी प्रसन्नचितता ही है | प्रसन्न कौन होता है ? इसका उत्तर मन्त्र ने ऊपर इस प्रकार दिया है कि जो शुद्ध, पवित्र, तेजस्वी है, वह प्रसन्नचित्त होता है | अत: ऊपर के उपाय करने के पश्चात जीव स्वयमेव ही प्रसन्न चित्त हो जाता है | व्रतों द्वारा शरीर के शुद्धि करण से शरीर सब प्रकार से स्वच्छ हो जाता है | दूषित शरीर में जो रोग , शोक , आलस्य, निद्रा, तन्द्रा प्रमाद आदि दुर्गुण थे , वह सब इन व्रतों से धुल कर स्वच्छ हो गए | इन सब दुर्गुणों के , दोषों के नाश से मन प्रसन्नता से प्रफुलित हो उठता है , उस में एक विचित्र सी उमंग ठाठें मारने लगती है | इस उमंग को ही प्रसन्नता कहते हैं | अत: दोष निवारण से मन पूर्णतया प्रसन्न हो जाता है | अब मानवीय मन सदैव प्रसन्न रहता है | स्वास्थ्य के लिए वरदान प्रसन्नचितता के लिए योगीराज श्री कृषण जी ने गीता में भी बड़ी सुन्दर चर्चा की है | इस सम्बन्ध में गीता का श्लोक २-६५ दर्शनीय है | जो इस प्रकार है : –

प्रसादे सर्वदु:खानां , हानिरस्योपजायते |
प्रसन्नचेततो ह्याशु: ,बुद्धि: प्र्यवातिष्ठते || गीता २-६५ ||
प्रसन्नता दु:खों का विनाश करती है | अत: जो व्यक्ति प्रसन्नचित्त होता है उसके सब दु:खों का नाश स्वयमेव ही हो जाता है | जिस प्रकार जल से भरे गिलास में वायु नहीं रह सकती , उस प्रकार ही प्रसन्न बदन में दु:ख , शोक , क्लेश इत्यादि दुर्गुण नहीं रह सकते | जब शरीर दु:ख रहित है तो मन शांत हो जाता है | शांत मन के साथ बुद्धि कभी आक्रोशित नहीं हो सकती , इस कारण उसकी बुद्धि भी शांत हो जाती है | शांत बुद्धि मानवीय शरीर की सुव्यवस्था का साधन है | अत: व्रती व्यक्ति का शरीर भी सुव्यवस्थित रहता है | सुव्यवस्थित शरीर में किसी भी प्रकार का शल्य प्रवेश नहीं कर सकता | जब मन प्रसन्न है , बुद्धि शांत है तथा पूरा शरीर सुव्यवस्थित कार्य कर रहा है तो इस के सदुपयोग से परिवार ऊपर उठता है | परिवार के उन्नत होने से समाज , देश व विश्व की भी उन्नति होती है | सब प्रकार से कल्याण का साम्राज्य छा जाता है | जब एक व्रत से ही विश्व का कल्याण संभव है तो हमें व्रती बनने से परहेज करने की क्या आवश्यकता है ? विश्व कल्याण के लिए हम व्रती बनें अपना भी कल्याण करें , समाज का भी उत्थान करें तथा विश्व का भी कल्याण करें |

डा. अशोक आर्य
१०४ – शिप्रा अपार्टमैंट ,कौशाम्बी (गाजियाबाद)
चल्वार्ता ०९७१८५२८०६८, 01202773400

क्या संविधान से ऊपर है सुप्रीम कोर्ट,

क्या संविधान से ऊपर है सुप्रीम कोर्ट,
माननीय सुप्रीम कोर्ट??
काहे का माननीय,
सुप्रीम कोर्ट की इतना साहस की वो हिन्दुओ एक धार्मिक मामलो में हस्तक्षेप करे
संविधान की धारा 25 और 25 ए साफ़ साफ कहती है की सभी धर्मो को अपनी अपनी मान्यताएं मानने का अधिकार है,
जैसे मुसलमान को मुहर्रम, सिख तो गुरु उत्सव, ईसाईयों को क्रिसमस का त्यौहार मनाने का अधिकार है वैसे ही हिन्दुओ को भी उनके अपने अधिकार मनाने का पूर्ण अधिकार है,
धारा 25 ए के अनुसार इन अधिकारों की रक्षा और इन्हें अमल में लाने का दायित्व न केवल राज्य वर्ण केंद्र सरकार का भी है पर सुप्रीम कोर्ट के मामले में राज्य के साथ केंद्र सरकार भी मुंह में दही जमा कर बैठी है,
आखिर सुप्रीम कोर्ट की इतनी हिम्मत कैसे हुई की वो संविधान से ऊपर जाकर देश के बहुसंख्यक समुदाय की आस्था परम्परा और संस्कृति पर कुठराघात करे,
अपनी हद में रहे सुप्रीम कोर्ट नहीं
वीर सनातनी अपने धर्म पर ये कुठराघात कदापि सहन नहीं करेगा,
सुप्रीम कोर्ट के इस असंवैधानिक फैसले का पूर्ण विरोध

हे प्रभु हमें स्वस्थ्य व बलकारक भोजन दो

ओउम
हे प्रभु हमें स्वस्थ्य व बलकारक भोजन दो
डा. अशोक आर्य
भोजन मानव की ही नहीं प्रत्येक प्राणी की एक एसी आवश्यकता है , जिसके बिना जीवन ही sambhav नहीं | इस लिए प्रत्येक प्राणी का प्रयास होता है कि उसे उतम भोजन प्राप्त हो | एसा भोजन वह उपभोग में लावे कि जिससे उस की न केवल क्षुधा की ही पूर्ति हो अपितु उसका स्वास्थ्य भी उतम हो तथा शरीर में बल भी आवे | अत्यंत स्वादिष्ट ही नहीं अत्यंत पौष्टिक भोजन करने की अभिलाषा प्रत्येक प्राणी अपने में संजोये रहता है | इस समबन्ध में वेद ने भी हमें बड़े सुन्दर शब्दों में प्रेरणा दी है | यजुर्वेद के अध्याय ११ के मन्त्र संख्या ८३ में इस प्रकार परमपिता परमात्मा ने हमें उपदेश किया है : –
ओउम अन्नपते$न्नस्य नो देह्यमीवस्य shushmin: |
प्रप्रं दातारं तारिष उर्ज्जं नो धेहि द्विपदे चतुष्पदे || यजुर्वेद ११.८३ ||
इस मन्त्र में चार बातों की ओर विशेष ध्यान आकृष्ट किया गया है | यह चार बातें इस प्रकार हैं : –
(१) अन्न अर्थात समस्त भोग्य पदार्थों का स्वामी परमपिता परमात्मा है –
हम जो अन्न का उपभोग करते हैं , उस अन्न का अधिपति , उस अन्न का स्वामी, उस अन्न का maalik हमारा वह परम पिता, सब से बड़ा पिता, जो हम सब का जन्मदाता तथा हम सब का पालक है , उस परमपिता की अपार कृपा से ही हमें यह अन्न मिलता है | इसलिए हमारा कर्तव्य है कि हम इसे परमपिता की अपार कृपा मानते हुए स्वीकार करें तथा इसे ख़राब न होने दें , इसमें न्यूनता न आने दें तथा अपनी थाली में उतना ही लें, जिताना हम ने खाना हो, जूठन कभी मत छोडें | यह प्रभु का प्रसाद होता है , इसे जूठन के स्वरूप छोड़ना महापाप होता है | प्रभु की दी हुयी वस्तु का तिरस्कार होता है तथा जो अन्न संसार के दूसरे प्राणी के ग्रहण के योग्य होता है, उसे जूठन स्वरूप छोड़ देना भी एक महाव्याधि ही तो है |
(२) वही अन्न सेवन में लावें जो svasth रखते हुए बल प्रदान करे : –
संसार का प्रत्येक मनुष्य चाहता है कि वह सदा svasth रहे | उसे जीवन में कभी कोई रोग न आवे | वह सदा निरोग रहे | svasth जीवन में ही मानव प्रसन्न रह सकता है | प्रसन्नता मानव जीवन की प्रथम आवश्यकता होती है | प्रसन्न व प्रफुल्लित व्यक्ति ही न केवल जीवन व्यापार को अच्छे से कर सकता है अपितु उसे ठीक से संपन्न कर धन एश्वर्य को भी प्राप्त कर सकता है | संसार में कौन सा प्राणी एसा मिलेगा, जो धन की अभिलाषा न रखता हो ? अर्थात सब प्राणी मनुष्य धन प्राप्ति की इच्छा , कामना करते हैं | इस के लिए उनका खान पान , आहार विहार एसा होना आवश्यक है, जिस से उसे अच्छा स्वास्थ्य मिल सके तथा वह तीव्र गति से प्रभु प्रार्थना के साथ ही साथ अधिकतम धन अर्जन कर सके |
मानव की यह भी अभिलाषा रहती है कि परमपिता परमात्मा की महती अनुकम्पा उस पर बनी रहे ताकि वह आजीवन svasth रहने के साथ ही साथ बलवान भी रहे | svasth तो है किन्तु शरीर इतना सशक्त नहीं है कि वह अपनी आवश्यकताओं को पूर्ण करने के लिए खुले रूप से यत्न कर सके तो एसे स्वस्थ्य शरीर का भी कोई विशेष लाभ नहीं होता | इसलिए मन्त्र में यह कहा गया है कि svasth शरीर के साथ ही साथ हमारा यह शरीर बलिष्ठ भी हो, ताकि हम अपनी आवश्यकताओं को स्वयं ही पूर्ण करने में सक्षम हों | svasth शरीर में ही जीवन की खुशियाँ छुपी रहती हैं , svasth शरीर ही सब प्रकार की प्रसन्नताओं को दिलाने वाला होता है | जब शरीर svasth नहीं , बलिष्ठ नहीं तो मन बुझा बुझा सा रहता है | बुझे मन से जीवन का कोई भी कार्य अच्छे से संपन्न नहीं होता | जब कार्य ही अच्छे से नहीं हो रहा तो हम धन अर्जन कैसे कर सकते हैं ? अत: अधिकतम धन की प्राप्ति के लिए, एशवर्य की प्राप्ति के लिए, सुखों की प्राप्ति के लिए हम परमपिता से उतमस्वास्थ्य की प्रार्थना करते हुए एसा भोजन करते है कि जिससे हम न केवल svasth ही रहे अपितु बलवान भी बनें |
(३) जिस साधन से हम अन्न प्राप्त करते है , उसका kratgya हों : –
मानव स्वार्थी होता है | वह साम,दाम, दंड, भेद से धन एशवर्य तो प्राप्त करने का यत्न करता है किन्तु यह सब प्राप्त करने के पश्चात उस प्रभु का धन्यवाद करना भूल जाता है , उस प्रभु का शुक्रिया करने में प्रमाद कर जाता है , जिसकी महती कृपा से यह सब सुख , साधन, धन,एश्वर्य प्राप्त किया होता है | इस लिए मन्त्र कहता है कि हम सब सुखों को पाने की न केवल इच्छा ही करें अपितु यह सब पाने के पश्चात, यह सब कुछ उपलब्ध कराने वाले उस परमपिता परमात्मा को हम भूलें मत अपितु उस दाता को स्मरण रखें , उसका धन्यवाद करें | वह हम सब का दाता है | जीवन में अनेक बार हम ने उस से कुछ न कुछ माँगते ही रहना है | यदि हम उसका धन्यवाद ही न करेंगे तो भविष्य में हम उससे कुछ ओर मांगना चाहेगे तो कैसे मांगेंगे ? अत: उस दाता का धन्यवाद करना कभी न भूलें |
(4) प्रभु से प्रार्थना करें कि हमारे परिजनों व पशुओं को भी बलकारक भोजन मिले : –
मानव अपने स्वार्थ के कारण स्वयं तो उतामोतम भोग्य प्राप्त करना चाहता है किन्तु दूसरों के सुखों की ओर ध्यान ही नहीं देता | यह तो इतना स्वार्थी है कि मन में यहाँ तक सोचता है कि मेरी तृप्ति ही नहीं होनी चाहिए अपितु मेरे पास अतिरिक्त धन भी इतना होना चाहिए कि मेरे कोष के उपर से छलकता हुआ दिखाई दे , इस के लिए चाहे दूसरे के सुखों का अंत ही kyon न करना pade , यहाँ तक कि दूसरों का बढ ही kyon न करना pade | जब हम अपनी संपत्ति को badhane के लिए दूसरों के नाश तक की kamana करेंगे , प्रभु के बनाए अन्य praniyon के जीवन को भी नष्ट करने पर भय नहीं खायेंगे तो वह प्रभु निश्चित रूप से ही हमसे rusht होकर हमें दण्डित करेगा | इससे हमारी सुख सुविधा में baadha आवेगी | इस लिए मन्त्र कहता है की हे प्राणी ! प्रभु की अपार कृपा से tujhe यह atyadhik धन sampati mili है , इसे tu जितना अपने लिए उपयोगी , अपने लिए आवश्यक समझता है , अपने उपभोग के लिए रख तथा शेष धन से न केवल अपनेपरिजनों को बाँट कर उनकी तृप्ति कर अपितु एसे praniyon ko , पशु pakshiyon को भी बाँट दे जिन को abhi भोजन नहीं मिला | इस प्रकार in शब्दों में मन्त्र मानव को दान करने की , दूसरों का सहयोग करने की , sah astitv की भी प्रेरणा देता है | जब मनुष्य दान करेगा , दूसरों की आवश्यकताओं की पूर्ति में लगेगा तो उसे sammaan मिलेगा, yash मिलेगा, kirti milegi | यह सब उस प्रभु की महती कृपा का ही फल है |
अत: मन्त्र हमें यह उपदेश दे रहा है कि हम उस अन्न को ग्रहण करें जो हमें svasth रखे तथा बलवान बनावे, जिस समाज के sahyog से यह अन्न प्राप्त करो उस समाज का धन्यवाद अवश्य करें तथा अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के साथ ही साथ अन्य praniyon की सहायता इस अन्न से करें | इस सब के साथ ही साथ यह भी मत भूलें कि यह जी कुछ भी मिला है , वह उस परमात्मा की महती कृपा का ही परिणाम है तथा वह परमात्मा ही इस सब का स्वामी है | इस लिए सदा उस प्रभु को याद रखें |
हमारा जीवन जिस अन्न के कारण बना हुआ है , उस अन्न की सुरक्षा का भी हम सदा ध्यान रखें | आज कल हमारे परिवारों में जिस प्रकार अन्न का तिरस्कार हो रहा है, नाश हो रहा है , वह पहले कभी न होता था | अन्न भंडार में अन्न को जीव नष्ट कर रहे हैं, साफ़ करते समय बहुत सा अन्न कूड़े में डाल देते हैं , पैरों में फैंक देते है | भोजन बनाते समय बहुत सा अन्न नष्ट कर देते हैं तथा खाते समय भी हम एक भाग जूठन के रूप में ही फैंक देते हैं | इतने अन्न से , जो हमने नष्ट कर दिया , अन्य कितने लोग तृप्त हो जाते | इसलिए मन्त्र अन्न की सुरक्षा व बचत के उपाय करने के लिए भी प्रेरित करता है |
उपनिषदों में भी अन्न निंदा को रोकने के लिए इस प्रकार उपदेश किया है :-
अन्नं न निन्द्यात तद वरतम |
अन्न का तिरस्कार न करने का, निंदा न करने का अथवा नष्ट न करने का प्रत्येक मनुष्य को व्रत लेना चाहिए , प्रतिज्ञा करना चाहिए |
पारस्कर सूत्र में भी इस प्रकार कहा गया ही :-
अन्नं साम्राज्यनामअधिपति: | पारस्कर ग्र्ह्यसुत्र १.५.१० |
जिस राजा के राज्य में प्रजा अन्न के अभाव से दुखी नहीं होती , वह राज्य ही स्थिर होता है | अन्न के अभाव में भूखे लोग दुखी हो कर ,शोषण करने वाले बड़े बड़े राज्यों को भो नष्ट करने का कारण बनते हैं | जब व्यक्ति भूखा होता है तो वह किसी भी ढंग से अपने उदर की तृप्ति के साधन धुन्धता है | इस के लिए चोरी , डाका, क़त्ल आदि उसके मार्ग में बाधा नहीं होता | इस प्रकार राज्य में वह अराजकता पैदा कर देता है तथा उस राज्य के नष्ट का कारण बनता है | इस लिए राजा का भी करे यह कर्तव्य हो जाता है कि अपने राज्य को स्थिर बनाए रखने के लिए प्रजा की प्रसन्नता का तथा उसकी तृप्ति का भी भर पूर प्रयास करो |
upanishad तो यहाँ तक कहता है कि अन्न को ही ब्रह्म samajho | अन्न का यथावश्यक प्रयोग करो , उसका दुरुपयोग कभी मत करो | जो भोजनार्थ अन्न तुम्हारी थाली में परोसा गया है , यदि वह दोषपूर्ण नहीं है तो उसे बिना किसी त्रुटी निकाले प्रसन्नता पूर्वक उपभोग करें | अन्न को ब्रह्म कहने का तथा उसकी उपासना करने का यह ही अभिप्राय है | भाहूत से लोग एसे भी hote हैं जो अन्न में dosh निकलते रहते हैं | इस में मिर्च कम है या अधिक है, यह स्वादिष्ट नहीं है आदि अनेक प्रकार से उसका तिरस्कार करते रहते हैं तथा मन मारकर भोजन करते हैं , एसे व्यक्ति को अन्न का पूर्ण लाभ नहीं मिलता, मात्र पेट भरने का कार्य वह अन्न कर पाता है | ठीक से पौषण नहीं कर पाता | अत: अन्न का तिरस्कार मत करो तथा जो मिला है, उसे प्रसन्नता से ग्रहण करो तो वह ठीक से पौषण करेगा |
मन्त्र हमें यह ही उपदेश करता है कि हम svaasthyprad व पौष्टिक भोजन करें | जिस samaj के sahyog से मिला है, उनका धन्यवाद करें, बाँट कर खावें , जो मिला है, उसे प्रभु का उपहार मानकर प्रसन्नता पूर्वक खावें ,उसमें न्युन्तातायें न निकालें तो यह अन्न हमारे लिए शक्तिवर्धक व स्वास्थ्य को बढ़ानेवाला होगा |

डा. अशोक आर्य

हे जीव!तूं सूर्य और चन्द्र के समान निर्भय बन

ओउम

हे जीव!तूं सूर्य और चन्द्र के समान निर्भय बन

डा. अशोक आर्य
इस सृष्टि में सूर्य और चंद्रमा दो एसी शक्तियां हैं, जो कभी किसी से भयभीत नहीं
होतीं | सदैव निर्भय हो कर अपने कर्तव्य की पूर्ति में लगी रहती हैं | यह सूर्य और चन्द्र निर्बाध रूप से निरंतर.अपने कर्तव्य पथ पर गतिशील रहते हुए समग्र संसार को प्रकाशित करते हैं | इतना ही नहीं ब्राह्मन व क्षत्रिय ने भी कभी किसी के आगे पराजित होना स्वीकार नहीं किया | विजय प्राप्त करने के लिए वह सदा संघर्षशील रहे हैं | जिस प्रकार यह सब कभी पराजित नहीं होते उस प्रकार ही हे प्राणी ! तूं भी निरंतर अपने कर्तव्य पथ पर बढ़ कभी स्वप्न में भी पराजय का वर्ण मत कर | इस तथ्य को अथर्ववेद के मन्त्र संख्या २.१५.३,४ में इस प्रकार कहा है : –
यथा सूर्यश्च चन्द्रश्च , न विभीतो न रिष्यत: |
एवा में प्राण माँविभे : !! अथर्व. २.१५.३ ||
यथा ब्रह्म च क्षत्रं च , न विभीतो न रिच्यत |
एवा में प्राण माँविभे : !! अथर्व. २.१५.४ ||

यह मन्त्र मानव मात्र को निर्भय रहने की प्रेरणा देता है | मन्त्र कहता है कि हे मानव ! तूं सदा असकता है पने जीवन में निर्भय हो कर रह | किसी भी परिस्थिति में कभी भयभीत न हो | मन्त्र एतदर्थ udaharn देते हुए कहता है कि जिस प्रकार कभी किसी से न डरने के कारण ही सूर्य और चन्द्र कभी नष्ट नहीं होते , जिस प्रकार ब्रह्म शक्ति तथा क्षात्र शक्ति भी कभी किसी से न डरने के कारण ही कभी नष्ट नहीं होती | जब यह निर्भय होने से कभी नष्ट नहीं होते तो तूं भी निर्भय रहते हुए नष्ट होने से बच |
हम डरते हैं डर क्या है ? भयभीत होते हैं , भय क्या है ? जब हम मानसिक रूप से किसी समय शंकित हो कर कार्य करते हैं इसे ही भय कहते हैं | स्पष्ट है कि मनोशक्ति का ह्रास ही भय है | किसी प्रकार की निर्बलता , किसी प्रकार की शंका ही भय का कारण होती है , जो हमें कर्तव्य पथ से च्युत कर भयभीत कर देती है | इससे मनोबल का पतन हो जाता है तथा भयभीत मानव पराजय की और अग्रसर होता है | मनोबल क्यों गिरता है — इस के गिरने का कारण होता है पाप , इसके गिरने का कारण होता है अनाचार , इस के गिरने का कारण होता है मानसिक दुर्बलता | जो प्राणी मानसिक रूप से दुर्बला है , वह ही लोभ में फंस कर अनाचार करता है , पाप करता है , अपराध करता है , अपनी ही दृष्टि में गिर जाता है , संसार मैं सम्मानित कैसे होगा ? कभी नहीं हो सकता |
मेरे अपने जीवन में एक अवसर आया | मेरे पाँव में चोट लगी थी | इस अवस्था में भी मै अपने निवास के ऊँचे दरवाजे पर प्रतिदिन अपना स्कूटर लेकर चढ़ जाता था | चढ़ने का मार्ग अच्छा नहीं था | एक दिन स्कूटर चढाते समय मन में आया कि आज में न चढ़ पाउँगा, गिर जाउंगा | अत: शंकित मन ऊपर जाने का साहस न कर पाया तथा मार्ग से ही लौट आया | पुन: प्रयास किया किन्तु भयभीत मन ने फिर न बढ़ने दिया , तीसरी बार प्रयास कर आगे बढ़ा तो गिर गया | इस तथ्य से यह स्पष्ट होता है कि जब भी कोई कार्य भ्रमित अवस्था में किया जाता है तो सफलता नहीं मिलती | इसलिए प्रत्येक कार्य निर्भय मन से करना चाहिए सफलता निश्चय ही मिलेगी | प्रत्येक सफलता का आधार निर्भय ही होता है |
हम जानते हैं की मनोबल गिरने का कारण दुर्विचार अथवा पापाचरण ही होते हैं | जब हमारे ह्रदय में पापयुक्त विचार पैदा होते हैं , तब ही तो हम भयभीत होते हैं | जब हम किसी का बुरा करते हैं तब ही तो हमें भय सताने लगता है कि कहीं उसे पता चल गया तो हमारा क्या होगा ? इससे स्पष्ट होता है कि छल पाप तथा दोष पूर्ण व्यवहार से मनोबल गिरता है , जिससे भय की उत्पति होती है तथा यह भय ही है जो हमारी पराजय का कारण बनता है | जब हम निष्कलंक हो जावेंगे तो हमें किसी प्रकार का भय नहीं सता सकता | जब हम निष्पाप हो जावेंगे तो हमें किसी प्रकार से भी भयभीत होने की आवश्यकता नहीं रहती | जब हम निर्दोष व्यक्ति पर अत्याचार नहीं करते तो हम किस से भयभीत हों ? जब हम किसी का बुरा चाहते ही नहीं तो हम इस बात से भयभीत क्यों हों की कहीं कोई हमारा बुरा न कर दे , अहित न कर दे | यह सब तो वह व्यक्ति सोच सकता है , जिसने कभी किसी का अच्छा किया ही नहीं , सदा दूसरों के धन पर , दूसारों की सम्पति पर अधिकार करता रहता है | भला व्यक्ति न तो एसा सोच सकता हो तथा न ही भयभीत हो सकता है |
इसलिए ही मन्त्र में सूर्य तथा चंद्रमा का udaharn दिया है | यह दोनों सर्वदा निर्दोष हैं | इस कारण सूर्य व चंद्रमा को कभी कोई भय नहीं होता | वह यथाव्स्त अपने दैनिक कार्य में व्यस्त रहते हैं , उन्हें कभी कोई बाधा नहीं आती | इस से यह तथ्य सामने आता है कि निर्दोषता ही निर्भयता का मार्ग है , निर्भयता की चाबी है , कुंजी है | अत: यदि हम चाहते हैं कि हम जीवन पर्यंत निर्भय रहे तो यह आवश्यक है कि हम अपने पापों व अपने दुर्गुणों का त्याग करें | पापों , दुर्गुणों को त्यागने पर ही हमें यह संसार तथा यहाँ के लोग मित्र के समान दिखाई देंगे | जब हमारे मन ही मालिन्य से दूषित होंगे तो भय का वातावरण हमें हमारे मित्रों को भी शत्रु बना देता है , क्योंकि हमें शंका बनी रहती है कि कहीं वह हमारी हानि न कर दें | इस लिए हमें निर्भय बनने के लिए पाप का मार्ग त्यागना होगा, छल का मार्ग त्यागना होगा तथा सत्य पथ को अपनाना होगा | यही सत्य है , यही निर्भय होने का मूल मन्त्र है , जिस की और मन्त्र हमें ले जाने का प्रयास कर रहा है |
वेद कहता है कि मित्र व शत्रु , परिचित व अपरिचित , ज्ञात व अज्ञात , प्रत्यक्ष व परोक्ष , सब से हम निर्भय रहे | इतना ही नहीं सब दिशाओं से भी निर्भय रहे | जब सब और से हम निर्भय होंगे तो सारा संसार हमारे लिए मित्र के सामान होगा | अत: संसार को मित्र बनाने के लिए आवश्यक है कि हम सब प्रकार के पापों का आचरण त्यागें तथा सब को मित्र भाव से देखें तो संसार भी हमें मित्र समझने लगेगा | जब संसार के सब लोग हमारे मित्र होंगे तो हमें भय किससे होगा , अर्थात हम निर्भय हो जावेंगे | इस निमित वेदादेश का पालन आवश्यक है |
डा. अशोक आर्य

तप से आयु व ज्ञान बढ़ता है

ओउमˎ
तप से आयु व ज्ञान बढ़ता है
डा. अशोक आर्य
यह एक ध्रुव सत्य है कि इस संसार का प्रत्येक व्यक्ति लम्बी आयु प्राप्त करने का अभिलाषी है | इस अभिलाषा के अनुरूप लम्बी आयु तो चाहता है किन्तु इस लम्बी आयु को पाने के लिए उसे कठिन पुरुषार्थ करना होता है | वास्तव में मानव बड़ी बड़ी अभिलाषाएं तो रखता है किन्तु तदनुरूप पुरुषार्थ नहीं करता | फिर इन विशाल अभिलाषाओं का क्या प्रयोजन ? कैसे पूर्ण हों ये अभिलाषाएं ? आज का मानव सब प्रकार से निरोग व हृष्ट पुष्ट रहते हुए ज्ञान का स्वामी बनने के लिए इच्छाओं का सागर तो ढोता है किन्तु इस सागर में से एक बूंद भी पाने के लिए , उस का उपभोग करने के लिए पुरुषार्थ नहीं करता , जब कि सब प्रकार की उपलब्धियां पुरुषार्थ से ही पायी जा सकती हैं | पुरुषार्थ ही इस जीवन का आधार है | इस लिए वेदादि महान ग्रन्थ पुरुषार्थी बनने की प्रेरणा देते हैं | ज्ञान व आयु बढाने के लिए तपोमय जीवन बनाने की प्रेरणा अथर्ववेद के मन्त्र ७.६१.२ मैं इस प्रकार दी गयी है | :-
अग्ने तपस्तप्यामहे , उप तप्यामहे ताप: |
श्रु तानी श्रन्वंतो वयं, आयुष्मंत: सुमेधस: || अथर्व. ७.६१.२ ||
यदि इस मन्त्र का संक्षेप में भाव जानने का प्रयास करते हैं तो हम पाते हैं कि मन्त्र हमें उपदेश दे रहा है कि हे मनुष्य तूं मानसिक व शारीरिक तप कर | इस प्रकार तप द्वारा वेदादि का ज्ञान प्राप्त करते हुए मेधावी व दीर्घ आयु को प्राप्त कर |
भाव से स्पष्ट है कि यह मन्त्र दो प्रकार के तापों का उल्लेख कर रहा है | इन दो प्रकार के तापों का नामकरण इस प्रकार कर सकते हैं : –
१. तप
२. उपतप
मन्त्र कहता है कि इन दो प्रकार के तपों के निरंतर अभ्यास से बुद्धि शुद्ध होती है , निर्मल होती है ,तेजस्वी होती है तथा इस प्रकार के तप से मानव ज्ञान का स्वामी बन जाता है व दीर्घायु को प्राप्त होता है |
यह जो दो प्रकार के तपों का वर्णन इस मन्त्र में आया है इन में से तप को हम मानस तप तथा उपतप को शारीरिक तप का नाम दे सकते हैं | मानस तप उस तप को कहते हैं , जिस के द्वारा शरीर व मन शुद्ध होता है | इस के लिए शरीर को विशेष कष्ट नहीं करना होता | इसे पाने के लिए अधिक परिश्रम अधिक पुरुषार्थ करने की आवश्यकता नहीं होती | दूसरी प्रकार के तप का नाम उपतप के रूप
2
में जो दिया है इस प्रकार के तप को पाने के लिए आसन व प्राणायाम करना होता है | दूसरे शब्दों में हम कह सकते हैं कि आसन व प्राणायाम को उपतप के नाम से जाना गया है | आसन व प्राणायाम के लिए मनुष्य को प्रयास करना होता है , मेहनत करनी होती है , पुरुषार्थ करना होता है | इस प्रकार शरीर को कुछ कष्ट दे कर इस की शुद्धिकरण का प्रयास आसन व प्राणायाम द्वारा किया जाता है तो इसे उपतप के नाम से जाना गया है | गीता में उपदेश देते हुए श्लोक संख्या १७.१४ तथा श्लोक संख्या १७.१६ के माध्यम से योगी राज श्री कृष्ण जी इस प्रकार उपदेश करते हैं : –
देव्द्विजगुरुप्राग्यपूजनं शौचमार्जवम |
ब्रह्मचर्यमहिंसा च शारीरं तप उच्यते || गीता १७.१४ ||

मन: प्रसाद: सौम्यत्वं मौनमात्मविनिग्रह: |
भावसंशुद्धिरित्येतत तपो मानसमुच्यते || गीता १७.१६ ||
श्रीमद्भागवद्गीता के उपर्वर्णित श्लोको के अनुसार मानस तप का अति सुन्दर वर्णन किया है | श्लोक हमें उपदेश कर रहा है कि मन की प्रसन्नता, सौम्यता, मनोनिग्रह, भावशुद्धि तथा जितेन्द्रियता आदि को मानस तप जानों | ब्रह्मचर्य, अहिंसा, शरीर की शुद्धि , सरलता आदि शारीरिक तप हैं | इस प्रकार गीता भी वेदोपदेश का ही अनुसरण कर रही है | इतना ही नहीं योगदर्शन भी इसी चर्चा को ही आगे बढ़ा रहा है | योग दर्शन के अनुसार : –
अहिन्सासत्यास्तेय – ब्रह्म्चर्याप्रिग्रहा यमा: || योग. २.३० ||
शौचासंतोश -ताप – स्वाध्यामेश्वर्प्रनिधानानी नियमा: || योग २.३२.||
इस प्रकार योग दर्शन ने यम को मुख्य ताप तथा नियम को गौण या उपताप बताया है | इस के अनुसार यम पांच प्रकार के होते हैं : –
(१.) अहिंसा
(२.) सत्य
(३.) अस्तेय (चोरी न करना
( ४.) ब्रह्मचर्य का पालन
( ५). विषयों से विकृति अर्थात अपरिग्रह
योग – दर्शन कहता है कि सुखों के अभिलाषी को इन पांच यम पर चलना आवश्यक है | इस के बिना वह सुखी नहीं रह सकता | इस के साथ ही योग – दर्शन नियम पालन को भी इस मार्ग का आवश्यक अंग मानता है | इस के अनुसार नियम भी पांच ही होते हैं : _
(१) स्वच्छता , जिसे शौच कहा है
3
(२) संतोष
(३) तप
(४) स्वाध्याय
(५) ईश्वर चिंतन जिसे ईश्वर प्रणिधान का नाम दिया गया है
योग दर्शन ने जहाँ पांच तप माने हैं ,वहां तप को नियम का भी भाग माना है तथा पांच नियमों में एक स्थान तप को भी दिया गया है | इस से ही स्पष्ट है की तप अर्थात पुरुषार्थ का महत्व इस में सर्वाधिक है | फिर पुरुषार्थ के बिना तो कोई भी यम अथवा नियम का पालन नहीं किया जा सकता |
अंत में हम कह सकते हैं कि अग्निरूप परमात्मा के आदेश से जब हम मानसिक व शारीरिक तप करते हैं तथा वेदादि सत्य ग्रंथों का स्वाध्याय कर ज्ञान प्राप्त करते हैं तो हमें अतीव प्रसन्नता मिलती है, अतीव आनंद मिलता है | आनंदित व्यक्ति की सब मनोका – मनाएं पूर्ण होती हैं | जिसकी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं , उसकी प्रसन्नता का पारावार नहीं रहता | प्रसन्न व्यक्ति को कभी कोई कष्ट या रोग नहीं होता, वह सदा निरोग रहता है | जो नोरोगी है उसकी आयु में कभी ह्रास नहीं होता , उसकी आयु दीर्घ होती है | अत: वेदादेश को मानते हुए वेद मन्त्र में बताये उपाय करने चाहियें , जिससे हम सुदीर्घ आयु पा सकें |
डा. अशोक आर्य

कोई अकेले नहीं रहना चाहता

लघु कथा
मेरी पति ने कुछ दिनों पहले घर की छत पर कुछ गमले रखवा दिए और एक छोटा सा गार्डन बना लिया।
पिछले दिनों मैं छत पर गई तो ये देख कर हैरान रह गई कि कई गमलों में फूल खिल गए हैं,नींबू के पौधे में दो नींबू भी लटके हुए हैं और दो चार हरीमिर्च भी लटकी हुई नज़रआई।
मैंने देखा कि पिछले हफ्ते उसने बांस का जो पौधा गमले में लगाया था,उस गमले को घसीट कर दूसरे गमले के पास कर रहे थे |
मैं बोली आप इस भारी गमले को क्यों घसीट रहे हो ?
पतिदेव ने मुझसे कहा कि यहां ये बांस का पौधा सूख रहा है, इसे खिसका कर इस पौधे के पास कर देते हैं।
मैं हंस पड़ी और कहा अरे पौधा सूख रहा है तो खाद डालो, पानी डालो। इसे खिसका कर किसी और पौधेके पास कर देने से क्या होगा?”
पति ने मुस्कुराते हुए कहा ये पौधा यहां अकेला है इसलिए मुर्झा रहा है।इसे इस पौधे के पास कर देंगे तो ये फिर लहलहा उठेगा। पौधे अकेले में सूख जाते हैं, लेकिन उन्हें अगर किसी और पौधे का साथ मिल जाए तो जी उठते हैं।
“यह बहुत अजीब सी बात थी। एक-एक कर कई तस्वीरें आखों के आगे बनती चली गईं।…
.
…मां की मौत के बाद पिताजी कैसे एक ही रात में बूढ़े, बहुत बूढ़े हो गए थे।हालांकि मां के जाने के बाद सोलह साल तक वो रहे,लेकिन सूखते हुए पौधे की तरह।
…मां के रहते हुए जिस पिता जी को मैंने कभी उदास नहीं देखा था, वो मां के जाने के बाद खामोश से हो गए थे।
मुझे पति के विश्वास पर पूरा विश्वास हो रहा था ।लग रहा था कि सचमुच पौधे अकेले में सूख जाते होंगे।
बचपन में मैं एक बार बाज़ार से एक छोटी सी रंगीन मछली खरीद कर लाई थी औरउसे शीशे के जार में पानी भर कर रख दिया था।
मछली सारा दिन गुमसुम रही।मैंने उसके लिए खाना भी डाली , लेकिन वो चुपचाप इधर-उधर पानी में अनमना सा घूमती रही।सारा खाना जार की तलहटी में जाकर बैठ गया, मछली ने कुछ नहीं खाया। दो दिनों तक वो ऐसे ही रही, और एक सुबह मैंने देखा कि वो पानी की सतह पर उल्टी पड़ी थी।
आज मुझे घर में पाली वो छोटी सी मछली याद आ रही थी।…बचपन में किसी ने मुझे ये नहीं बताया था, अगर मालूम होता तो कम से कम दो, तीन या ढ़ेर सारी मछलियां खरीद लाती और मेरी वो प्यारी मछली यूं तन्हा न मर जाती।
बचपन में माँ से सुनी थी कि लोग मकान बनवाते थे और रौशनी के लिए कमरे में दीपक रखने के लिए दीवार में इसलिए दो मोखे बनवाते थे क्योंकि माँ का कहना था कि बेचारा अकेला मोखा गुमसुम और उदास हो जाता है।
मुझे लगता है कि संसार में किसी को अकेलापन पसंद नहीं।
….आदमी हो या पौधा, हर किसी को किसी न किसी के साथ की ज़रुरत होती है।
आप अपने आसपास झांकिए, अगर कहीं कोई अकेला दिखे तो उसे अपना साथ दीजिए, उसे मुरझाने से बचाइए।
अगर आप अकेले हों, तो आप भी किसी का साथ लीजिए, आप खुद को भी मुरझाने से रोकिए।
💬अकेलापन संसार में सबसे बड़ी सजा है। गमले के पौधे को तो हाथ से खींचकर एक दूसरे पौधे के पास किया जा सकता है, लेकिन आदमी को करीब लाने के लिए जरुरत होती है रिश्तों को समझने की, सहेजने की और समेटने की।
……अगर मन के किसी कोने में आपको लगे कि ज़िंदगी का रस सूख रहा है,जीवन मुरझा रहा है तो उस पर रिश्तों के प्यार का रस डालिए।
खुश रहिए और मुस्कुराइए।
….कोई यूं ही किसी और की गलती से आपसे दूर हो गया हो तो उसे अपने करीब लाने की कोशिश कीजिए
…और हो जाइए हरा-भरा।