Tag Archives: khudaa kaa makar karna

कुरान समीक्षा : खुदा का मकर करना

खुदा का मकर करना

क्या धोखेबाजी, मक्कारी करना खुदा की सिफात अर्थात् गुण है या अवगुण है? जो मक्कर हो क्या वह कभी खुदा हो सकता है?

देखिये कुरान में कहा गया है कि-

व म- करू व म-क रल्लाहुवल्लाह………।।

(कुरान मजीद पारा ३ सूरा आले इम्रान रूकू ५ आयत ५४)

यहूद ने ईसा मकर किया। अल्लाह ने उससे अर्थात् यहूद से मकर किया और अल्लाह मकर अर्थात् धोखा या चालबाजी करने वालों में एक अच्छा मकर करने वाला है।

समीक्षा

इस आयत में खुदा ने अपने को बढ़िया मकर फरेब करने वाला बताकर अपनी निदा की है या प्रशंसा? यह सबको विचार करना चाहिए। जब अरबी खदा मकर फरेब करने में माहिर है तो उसके अन्धभक्त मुसलमा भी यदि मकर व फरेब करने वाले बनें तो उन्हें कौन दोष दे सकता है?