बिस्मिल्लाह के चमत्कार

अधिकतर कार्यों को आरम्भ करने से पहले मुसलमान  बिस्मिल्लाह का पढ़ना आवश्यक समझते हैं  कुरान के अधिकतर अध्यायों की शुरुआत भी बिस्मिल्लाह से ही हुयी है आइये जानते हैं बिस्मिल्लाह के कुछ चमत्कारों के बारे में तफसीर ए जलालैन ने इसके बारे में जो दिया है वो पढ़िए : बिस्मिल्लाह के गुण : मुस्लिम की रिवायत है कि जिस खाने पर बिस्मिल्लाह नहीं पढी जाती उसमें शैतान का हिस्सा होता है . अबू दाऊद की रिवायत है कि आप की मजलिस मै किसी सहाबी ने बगैर बिस्मिल्लाह खाना शुरू कर दिया आखिर में जब याद आया तो बिस्मिल्लाह कहा तो आं हजरत को यह देख कर हंसी आ गयी और फरमाया कि शैतान ने जो कुछ खाया था इनके बिस्मिल्लाह … Continue reading बिस्मिल्लाह के चमत्कार

दयानन्द थे भारत की शान -श्रीकृष्ण चन्द्र शर्मा

लड़े जो कर-करके विषपान। दयानन्द थे भारत की शान।। बोले गुरुवर दयानन्द, क्या दक्षिणा दोगे गुरु की। विनय युक्त वाणी में बोले, आज्ञा दो कह उर की।। आर्य धर्म की ज्योति बुझी है, चली गई उजियारी। घोर तिमिर में फंसे हुए हैं, पुत्र सभी नर-नारी।।   चार कार्य करने को निकलो, आज्ञा मेरी मान। दयानन्द थे भारत की शान।। पहला है आदेश, देश का करना है उपकार। देश धर्म से बड़ा नहीं है, जग का कुछ व्यवहार।। पराधीन हो कष्ट भोगता, जन-जन यहाँ कुरान। स्वतन्त्रता का शुभ प्रभात हो, आवे आर्य सुराज।।   भाव संचरण हो स्वराज का, छेड़ो ऐसी तान। दयानन्द थे भारत की शान।। दूजे भारत की जनता है, सच्ची भोली-भाली। पाखण्डी रचते रहते हैं, नित नई चाल … Continue reading दयानन्द थे भारत की शान -श्रीकृष्ण चन्द्र शर्मा

अमैथुनी सृष्टि के मनुष्यों की आयुः- – राजेन्द्र जिज्ञासु

आदि सृष्टि का वैदिक सिद्धान्त सर्वविदित है। परोपकारी के गत अंकों में बताया जा चुका है कि एक समय था कि हमारी इस मान्यता का (अमैथुनी सृष्टि) का कभी उपहास उड़ाया जाता था परन्तु अब चुपचाप करके अवैदिक मत पंथों को ऋषि दयानन्द की यह देन स्वीकार्य है। परोपकारी में बाइबिल के प्रमाण देकर इस वैदिक सिद्धान्त की दिग्विजय की चर्चा की जा चुकी है। हमारे इस सिद्धान्त के तीन पहलू हैंः- आदि सृष्टि के मनुष्य बिना माता-पिता के भूमि के गर्भ से उत्पन्न हुए। वे सब युवा अवस्था में उत्पन्न हुए। उनका भोजन फल, शाक, वनस्पतियाँ और अन्न दूध आदि थे। इस सिद्धान्त की खिल्ली उड़ाने वाले आज यह कहने का साहस नहीं करते कि आदि सृष्टि के मनुष्य … Continue reading अमैथुनी सृष्टि के मनुष्यों की आयुः- – राजेन्द्र जिज्ञासु

स्तुता मया वरदा वेदमाता-18

मन्त्र के प्रथम पद में घर में रहने वाले सदस्यों के मध्य भोजन अन्नपान आदि की व्यवस्था सन्तोषजनक होने की बात की है। घर के सभी सदस्यों को उनकी आवश्यकता, वय, परिस्थिति के अनुसार पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिये। घर में भोजन के शिष्टाचार में बच्चे, बूढ़े, रोगी और महिलाओं के बाद पुरुषों का अधिकार आता है। असुविधा दो कारणों से उत्पन्न हो सकती है- प्रथम आलस्य, प्रमाद, पक्षपात से तथा दूसरी ओर अभाव से। इसके लिये उत्पादन से वितरण तक अन्न की प्रचुरता का शास्त्र उपदेश करता है। वेद में अन्न को सब धनों से बड़ा धन बताया है। विवाह संस्कार के समय अयातान होम की आहुतियाँ देते हुए मन्त्र पढ़ा जाता है- अन्नं साम्राज्यानां अधिपति- संसार में, जीवन में … Continue reading स्तुता मया वरदा वेदमाता-18

ईश्वर न्यायकारी व दयालु अवश्य है परन्तु वह कभी किसी का कोई पाप क्षमा नहीं करता’ -मनमोहन कुमार आर्य

ईश्वर कैसा है? इसका सरलतम् व तथ्यपूर्ण उत्तर वेदों व वैदिक शास्त्रों सहित धर्म के यथार्थ रूप के द्रष्टा व प्रचारक महर्षि दयानन्द सरस्वती ने अपने ग्रन्थों में अनेक स्थानों में प्रस्तुत किया है जहां उनके द्वारा प्रस्तुत ईश्वर विषयक गुण, विशेषण व सभी नाम तथ्यपूर्ण एवं परस्पर पूरक हैं, विरोधी नहीं। सत्यार्थ प्रकाश के अन्त में अपने ‘स्वमन्तव्यामन्तव्य प्रकाश’ में ईश्वर के विषय में वह लिखते हैं कि ईश्वर वह है ‘जिसके ब्रह्म परमात्मादि नाम हैं, जो सच्चिदानन्दादि लक्षणयुक्त है, जिस के गुण, कर्म, स्वभाव पवित्र हैं। जो सर्वज्ञ निराकार, सर्वव्यापक, अजन्मा, अनन्त, सर्वशक्तिमान, दयालु, न्यायकारी, सब सृष्टि का कर्त्ता, धर्त्ता, हर्त्ता सब जीवों को कर्मानुसार सत्य न्याय से फलदाता आदि लक्षणयुक्त है, उसी को परमेश्वर मानता हूं।’ यहां … Continue reading ईश्वर न्यायकारी व दयालु अवश्य है परन्तु वह कभी किसी का कोई पाप क्षमा नहीं करता’ -मनमोहन कुमार आर्य

बुखार होने का कारण : इस्लामी किताबों से

बुखार का होना एक सामान्य रोग है जो कभी न कभी किसी का किसी को जकड ही लेता है . जब जब मौसम बदलते हैं तो अक्सर ये रोग अधिक हो फ़ैल जाता है और अधिक लोगों को अपने चपेटे में ले लेता है . कई बार यह डेंगू बुखार का रूप ले कर महामारी का कारण भी बन जाता है . इस महामारी कई बार लोगों की जान तक चली जाती है . सामान्यतया चिकत्सक इस समय स्वच्छता पर ध्यान देने के लिए सलाह देते हैं जिसे मक्खियाँ जिन वस्तुओं पर बैठती हैं उन्हें न खाया जाए , पानी भर कर किसी बर्तन या किसी जगह पर न इकठ्ठा होने  दिया जाए जिससे कि  मच्छर इत्यादी न पनपें . … Continue reading बुखार होने का कारण : इस्लामी किताबों से

फलित होती अल्पसंयक व आरक्षण विष बेल : डॉ धर्मवीर

कुछ दिन पूर्व दूरदर्शन पर एक घटना दिखाई गई। महाराष्ट्र के राज ठाकरे ने अपने घर पर अनेक बड़े कुत्ते पाल रखे हैं। दूरदर्शन पर दिखाया गया कि कुत्तों से राज ठाकरे खेल रहे हैं, कुत्ते भी ठाकरे से प्रेम कर रहे हैं। दूरदर्शन पर इस घटना को दर्शाने का उद्देश्य कुत्तों का प्रेम नहीं था। हुआ यह था कि राज ठाकरे की पत्नी ने एक पालतू कुत्ते को खाते समय छेड़ दिया, तो कुत्ते ने ठाकरे की पत्नी के मुँह पर इतना काटा कि 60-65 टाँकें लगाने पड़े और चेहरे की प्लास्टिक सर्जरी करानी पड़ी। मनुष्य, कुत्ता या कोईाी प्राणी हो, जब उसके अधिकार अस्तित्व पर संकट आता है तो उसे रोकने का प्रयत्न सभी करते हैं। हम समझते … Continue reading फलित होती अल्पसंयक व आरक्षण विष बेल : डॉ धर्मवीर

सृष्टि में मनुष्यों का प्रथम उत्पत्ति स्थान और आर्यों का मूल निवास’ -मनमोहन कुमार आर्य, देहरादून।

हमारा यह संसार वैदिक मान्यता के अनुसार आज से 1 अरब 96 करोड़ 08 लाख 53 हजार 115 वर्ष पूर्व बनकर आरम्भ है।  इस समय मानव सृष्टि संवत् 1,96,08,53,116 हवां चल रहा है। यह वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से आरम्भ हुआ है। इस सृष्टि सम्वत् के प्रथम दिन ईश्वर ने मनुष्यों को किस स्थान पर उत्पन्न किय था, इस प्रश्न पर संसार के लोग एकमत नहीं हैं। महर्षि दयानन्द ने इस विषय का शंका समाधान कर अपना शास्त्रीय, तर्क व युक्ति से सिद्ध मत अपने प्रमुख ग्रन्थ ‘सत्यार्थ प्रकाश’ में दिया है। इस प्रश्न के महर्षि दयानन्द द्वारा दिए गए उत्तर को प्रस्तुत करने से पूर्व हम यह बताना चाहते हैं कि 12 फरवरी, सन् 1825 को गुजरात के टंकारा … Continue reading सृष्टि में मनुष्यों का प्रथम उत्पत्ति स्थान और आर्यों का मूल निवास’ -मनमोहन कुमार आर्य, देहरादून।

वर्ण व्यवस्था, जन्मना जाति व्यवस्था और महर्षि दयानन्द’ -मनमोहन कुमार आर्य, देहरादून

महर्षि दयानन्द अपने समय के प्रमुख समाज सुधारक थे। उन्होंने अपने समय में जन्मना जातिवाद का विरोध किया था और सृष्टि की आदि से प्रचलित गुण-कर्म-स्वभाव पर आधारित वैदिक वर्ण व्यवस्था को व्यवहारिक घोषित कर उसका ही प्रचार व प्रसार किया था। इस सम्बन्ध में उन्होंने अपने विस्तृत साहित्य, मुख्यतः सत्यार्थ प्रकाश के चौथे समुल्लास में, अनेक स्थानों पर चर्चा की है। वेद आदि प्राचीन साहित्य के आधार पर वह वेदाध्ययन करने कराने, यज्ञ करने वा करवाने तथा दान देने व लेने को ब्राह्मण के मुख्य कर्तव्यों में शामिल करते थे। यदि किसी विप्र ब्राह्मण की सन्तान वेद ज्ञान से शून्य है तो वह वेदाध्ययन न करने व कराने सहित अन्य कर्तव्यों की पूर्ति में भी अक्षम होने से ब्राह्मण … Continue reading वर्ण व्यवस्था, जन्मना जाति व्यवस्था और महर्षि दयानन्द’ -मनमोहन कुमार आर्य, देहरादून

स्तुता मया वरदा वेदमाता-17 समानी प्रपा सह वोऽन्नभागः समानेयोक्त्रे सह वो युनज्मि। सयञ्चोऽग्निं सपर्यतारा नाभिमिवाभितः।।

वेद में, परिवार में सुख से रहने और अन्य सदस्यों को सुखी रखने का उपाय बताया है, इस मन्त्र में बहुत सारी छोटी-छोटी प्रतिदिन उपयोग में आने वाली बातों की चर्चा है। मन्त्र के प्रथम भाग में परिवार के अन्दर खानपान कैसा हो, इसकी चर्चा है। भोजनपान में सभी सदस्यों में समानता का भाव रहना चाहिए। पक्षपात का प्रारभ घरों में भोजन और काम के विभाजन से होता है। मनुष्य का स्वभाव है वह कम से कम करना चाहता है और अधिक से अधिक पाना चाहता है। मनुष्य समूह में होता है तो उसकी इच्छा अधिक और अच्छा पाने की रहती है। सभी ऐसा चाहेंगे तो समाधान नहीं होगा, मन में चोरी का भाव आयेगा, छुपकर पाने की और छुपकर … Continue reading स्तुता मया वरदा वेदमाता-17 समानी प्रपा सह वोऽन्नभागः समानेयोक्त्रे सह वो युनज्मि। सयञ्चोऽग्निं सपर्यतारा नाभिमिवाभितः।।

आर्य मंतव्य (कृण्वन्तो विश्वम आर्यम)