हदीस : युद्ध में लूटा गया माल

युद्ध में लूटा गया माल

थोड़े ही समय में मुस्लिम खजाने के लिए जकात गौण हो गई और युद्ध में लूटा गया माल राजस्व का मुख्य स्रोत बन गया। वस्तुतः दोनों के बीच का फर्क जल्दी ही मिट गया। इसी से ”जकात की किताब“ अनायास ही युद्ध में लूटे जाने वाले माल की किताब बन जाती है।

 

युद्ध में लूटे गए धन का पंचमांश इस्लामी राज्य के लिए ”खम्स“ है। यह खजाने में जाता है। इसके दो पहलू हैं। एक ओर यह अभी भी युद्ध में लूटा गया माल है। पर दूसरी ओर यह जकात है। जिस समय यह प्राप्त किया जाता है, उस समय यह युद्ध में लूटा गया माल होता है। जब मिल्लत के बीच बांटा जाता है, तब यह जकात बन जाता है।

 

युद्ध में लूटे गए माल के प्रति मुहम्मद का विशेष महत्व है। ”युद्ध में लूटा गया माल अल्लाह और उनके रसूल के लिए है“ (कुरान 8/1)। वह धन अल्लाह द्वारा पैगम्बर के हाथ में सौंप दिया जाता है, जिससे वे उसे उस रूप में खर्च कर सकें, जिसे वे सर्वोत्तम समझें। यह खर्च चाहे गरीबों के लिए जकात के रूप में हो, अथवा उनके अपने साथियों को भेंट-उपहार हो, अथवा बहुदेववादियों को इस्लाम में प्रवृत्त करने के लिए रिश्वत हो, या फिर ”अल्लाह के रास्ते“ में खर्च हो अर्थात् बहुदेववादियों के खिलाफ सशस्त्र आक्रमणों और युद्धों की तैयारियों के लिए हो।

 

मुहम्मद के परिवार के दो नौजवान, अब्द अल-मुतालिब और फजल बिन अब्बास, अपनी शादी के लिए साधन जुटाने की नीयत से जकात वसूल करने वाले अधिकारी बनना चाहते थे। उन्होंने जाकर मुहम्मद से याचना की पर मुहम्मद ने जवाब दिया-”मुहम्मद के परिवार को सदका लेना शोभा नहीं देता, क्योंकि वह लोगों के दूषणों का द्योतक है।“ तदपि मुहम्मद ने दोनों नौजवानों की शादी का इन्तजाम कर दिया और अपने खजांची से कहा-”खम्स में से इन दोनों के नाम इतना महर (दहेज) दे दो“ (2347)।

author : ram swarup

छह मास का रोज़ा (उपवास)

छह मास का रोज़ा (उपवास)

15 दिसज़्बर 1916 की बात है। आर्यसमाज सदर बाजार, दिल्ली का वार्षिकोत्सव था। इस अवसर पर एक शास्त्रार्थ भी हुआ। आर्यसमाज की ओर से पूज्य पण्डित रामचन्द्रजी देहलवी ने

वैदिक पक्ष रखा। इस्लाम की ओर से चार मौलवी महानुभावों ने भाग लिया।

मौलवी शरीफ़ हुसैन ने प्रश्न पूछा कि शरीर छोड़ने के पश्चात् जीव नया जन्म कैसे लेता है? गर्भ में कितना समय रहता है?

पण्डितजी ने इसका उज़र दिया तो मौलवीजी ने कहा कि एक स्थान पर दिन छह मास का होता है, वहाँ का ज़्या लेखा होगा? तार देकर वहाँ से पता कीजिए कि वहाँ महीने किस विधि से होंगे!

पण्डितजी ने कहा कि अपवाद नियम को सिद्ध करता है। आपके यहाँ भी तो यही झगड़ा पड़ेगा। आपके ‘यहाँ’ लिखा है, ‘‘जब प्रातः की श्वेत धारी दिखाई दे तब रोज़ा रज़्खो। तब तो छह मास भूखे मरोगे।’’