ते प्रतिप्रसवहेयाः सूक्ष्माः – १० – स्वामी विष्वङ्

महर्षि पतञ्जलि ने पाँचवें सूत्र से लेकर नौवें सूत्र तक पाँचों क्लेशों की परिभाषाएँ दीं और चौथे सूत्र (अविद्या क्षेत्रमु ारेषां प्रसुप्ततनुविच्छिन्नोदाराणाम्) में क्लेशों की चार अवस्थाएँ बतायीं। उन्हीं चार (सोये हुए, कमजोर हुए, दबे हुए और वर्तमान में रहने वाले की) अवस्थाओं को दो विभागों में बाँटकर महर्षि ने प्रस्तुत सूत्र की चर्चा की है। वे दो भाग स्थूल रूप में और सूक्ष्म रूप में विद्यमान रहते हैं। क्लेशों के स्थूल रूप को हटाने-समाप्त करने के लिए क्रियायोग है। तप, स्वाध्याय और ईश्वरप्रणिधान के माध्यम से क्लेशों के स्थूल-उग्ररूप को नष्ट किया जाता है। क्लेशों के सूक्ष्मरूपों-कमजोर रूपों को नष्ट करने के लिए जिस प्रसंख्यान रूपी त वज्ञान को अपनाते हुए उन्हें दग्धबीज के समान बनाकर कारण प्रकृति में पहुँचाया जाता है, उसे बताने के लिए प्रस्तुत सूत्र प्रवृ ा हुआ है। सूत्र का अर्थ इस प्रकार है- वे अविद्या, अस्मिता, राग, द्वेष और अभिनिवेश जब क्रियायोग के माध्यम से सूक्ष्म हो जाते हैं, तब उन क्लेशों को जले हुए-भुने हुए बीजों के समान बनाकर कारण प्रकृति-स व, रज और तम में विलीन (प्रलय) कर देना चाहिए, जिससे आत्मा और दृश्य का संयोग न हो। उनके संयोग का न होना ही मोक्ष कहलाता है।
महर्षि वेदव्यास प्रस्तुत सूत्र की व्याख्या करते हुए कहते हैं-
ते पञ्च क्लेशा दग्धबीजकल्पा योगिनश्चरिताधिकारे चेतसि प्रलीने सह तेनैवास्तं गच्छन्ति।
अर्थात् योगाभ्यासी तप, स्वाध्याय और ईश्वरप्रणिधान रूपी क्रियायोग को अत्यन्त पुरुषार्थ के साथ अपने जीवन में लाता हुआ, उन पाँचों क्लेशों को तनू-कमजोर बना देता है। योग के यम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा और ध्यान को अपनाता हुआ लम्बे काल तक, निरन्तर-बिना व्यवधान के ब्रह्मचर्य पूर्वक, विद्यापूर्वक और श्रद्धापूर्वक जीवन में उतारता हुआ घोर पुरुषार्थ से कमजोर हुए क्लेशों को दग्धबीजभाव की ओर ले चलता है। अभिप्राय यह है कि उन क्लेशों को जले हुए-भुने हुए चने के बीजों के समान बना देता है। जिस प्रकार भुने हुए चने अंकुरित होने में असमर्थ होते हैं, उसी प्रकार क्लेश भी पुनः उद्बुद्ध नहीं होते हैं, अर्थात् व्यवहार में नहीं आते हैं। जब पाँचों क्लेश दग्धबीज वाले बन जाते हैं, तब मन समाप्त अधिकार वाला बन जाता है। मन के दो प्रयोजन हैं- एक संसार का भोग कराना और दूसरा अपवर्ग-मोक्ष दिलाना। इन दोनों प्रयोजनों को पूरा करना ही मन का अधिकार-कर् ाव्य है। जैसे ही इन कर् ाव्यों को मन पूरा करता है, तो मन समाप्त कर् ाव्यों वाला बनता है, इस समाप्त कर् ाव्य वाले मन को ही चरिताधिकार मन कहते हैं।
जिस योगी के मन के कर् ाव्य पूर्ण हो चुके हों, ऐसे मन का इस संसार में रहने का कोई औचित्य नहीं रह जाता, इसलिए क्लेशों को दग्धबीज अवस्थाओं में पहुँचाने वाले योगी का मन योगी से अलग होता है। यहाँ मन मुख्य होने से मन को लेकर चर्चा की जा रही है। यद्यपि मन के साथ-साथ सभी इन्द्रियाँ, सभी तन्मात्राएँ, अहंकार, मह ा व रूपी बुद्धि सहित अठारह त वों का समुदाय रूपी सूक्ष्म शरीर अपने कारण रूपी स व, रज, तम में विलीन हो जाता है। इन अठारह त वों में मन की भूमिका मह वपूर्ण होने से ऋषि ने मन को लेकर कथन किया है कि चरिताधिकार वाला मन अपने कारण रूपी प्रकृति (स व, रज, तम) में विलीन होता है। जब मन अपने कारण में विलीन होता है, तब दग्धबीज वाले क्लेशों की क्या स्थिति होती है? इसका समाधान ऋषि करते हैं- ‘तेनैव सह अस्तं गच्छन्ति।’ अर्थात् उसी मन के साथ-साथ दग्धबीज वाले पाँचों क्लेश भी स व, रज, तम में मिल जाते हैं। यहाँ पर महर्षि वेदव्यास ने दग्धबीज अवस्था वाले क्लेशों (अविद्या) को स व, रज, तम में मिलने की बात की है, अर्थात् अविद्या कारण रूप में प्रकृति में रहती है।
अविद्या कार्य रूप में रहती है, तो मन में रहती है, इस बात को महर्षि वेदव्यास ने स्पष्ट श दों में अनेकत्र कहा है। जैसे ‘ते च मनसि वर्तमानाः पुरुषे व्यपदिश्यन्ते, स हि तत्फलस्य भोक्तेति।’ (योगदर्शन १.२४) ‘तावेतौ भोगापवगौ बुद्धिकृतौ बुद्धावेव वर्तमानौ कथं पुरुषे व्यपदिश्येते….अभिनिवेशा बुद्धौ वर् ामाना पुरुषेऽध्यारोपित सद्भावाः स हि तत्फलस्य भोक्तेति।’ (योगदर्शन २.१८) ‘प्रत्ययं बौद्धमनुपश्यति तमनुपश्यन्नतदात्माऽपि तदात्मक इव प्रत्यवभासते।’ (योगदर्शन २.२०) इन सभी प्रमाणों का एक ही तात्पर्य है कि उत्पन्न होने वाली अविद्या और विद्या- दोनों ही मन में रहती हैं। कोई यह न समझे कि ज्ञान जड़ में कैसे रह सकता है? ज्ञान के जड़ में रहने से कोई भी आप िा नहीं आती है। हाँ, यदि वह जड़ उस ज्ञान को अनुभव करने लगे, तो आप िा आ सकती है, परन्तु जड़ वस्तु अनुभव नहीं कर सकती। क्यों? चेतन न होने से। इसलिए उत्पन्न मात्र पदार्थ चाहे वे द्रव्य के रूप में हों या गुण के रूप में हों, जड़ में ही रहते हैं। आत्मा तो अप्रतिसंक्रमा- न घुलने-मिलने वाला है, इसलिए उत्पन्न मात्र पदार्थ व गुण घुलने-मिलने वाले जड़ पदार्थों में ही रह सकते हैं। विद्या और अविद्या के निवास स्थान जड़ पदार्थ हैं, इसी कारण महर्षि वेदव्यास कहते हैं- कार्यकाल में ये दोनों मन में रहते हैं और कार्यकाल समाप्त होने पर अपने कारण प्रकृति में मिल जाते हैं।
यहाँ पर विद्या और अविद्या का निवास स्थान जड़ को कहने से यह नहीं समझना चाहिए कि विद्या के निवास स्थान चेतन नहीं हो सकते। हाँ, विद्या के निवास स्थान चेतन भी होते हैं, परन्तु वहाँ विद्या उत्पन्न होने वाली नहीं है। परमात्मा में विद्या सदा रहती है और नित्य होने से वह कभी न्यून या अधिक नहीं होती है। ईश्वर का ज्ञान (विद्या) नित्य है, इसलिए घटता और बढ़ता नहीं है। जीवात्मा का अपना स्वाभाविक ज्ञान (विद्या) है और वह भी घटता और बढ़ता नहीं है। हाँ, जो उत्पन्न होने वाली विद्या और अविद्या हैं, वे घटती और बढ़ती हैं, परन्तु यह घटना और बढ़ना मन में होता रहता है, आत्मा में नहीं। इसलिए इस बात को अच्छी प्रकार समझ लेना चाहिए कि उत्पन्न मात्र पदार्थ और गुणों का आश्रय स्थान जड़ पदार्थ ही होते हैं। इस कारण विद्या और अविद्या और उसके संस्कार जड़ मन में रहते हैं, इस बात को स्वीकार करने में कोई आप िा नहीं होनी चाहिए। यहाँ पर केवल आश्रय के रूप में बताया जा रहा है, इस निवास के कारण जड़, चेतन नहीं बन जाता। अनुभव करने वाला ही चेतन होता है, यही सत्य है।
महर्षि वेदव्यास ने दग्धबीजभाव को प्राप्त हुए क्लेशों को मन के साथ प्रकृति में विलीन होने की बात कही है। क्लेश दग्धबीज अवस्था को कैसे प्राप्त होते हैं, इसकी चर्चा महर्षि ने समाधि पाद में विस्तार से की है, वहीं पर समझने का प्रयास करना चािहए। फिर भी यहाँ संक्षेप से कह देता हूँ- विषय भोगों की यथार्थता को जानने से योगाभ्यासी को विवेक हो जाता है और उस विवेक से वैराग्य उत्पन्न होता है, अर्थात् विषय भोगों से तृष्णा हट जाती है, जिससे योगाभ्यासी का मन पूर्ण एकाग्र हो जाता है, मन की एकाग्रता से समाधि लगती है और उस समाधि से जड़ और चेतन आत्मा का साक्षात्कार होता है। आत्म साक्षात्कार से गुणों के प्रति पूर्ण तृष्णा रहित हो जाने से प्रभु दर्शन हो जाता है। प्रभु दर्शन का अभ्यास क्लेशों को दग्धबीज बना देता है। दग्धबीज हुए क्लेश आत्मा को दुःख नहीं दे सकते, इसलिए आत्मा का प्रयोजन पूरा हो जाता है, प्रयोजन के पूर्ण होने से मन का कार्य समाप्त हो जाता है। फिर चरितार्थ मन अपने कारण में विलीन होता है, तो क्लेश भी मन के साथ-साथ प्रकृति में विलीन हो जाते हैं।
– ऋषि उद्यान, पुष्कर मार्ग, अजमेर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *