गीता को समझो तो: राजेन्द्र जिज्ञासु

महाराष्ट्र से किसी सुपठित युवक की एक शंका का उत्तर माँगा गया है। पहली बार ही किसी ने यह प्रश्र उठाया है। गीता में श्री महात्मा कृष्ण जी के मुख से कहा गया एक वचन है कि मैं वेदों में सामवेद हँू। इस श्लोक  को ठीक-ठीक न समझकर यह कहा गया है कि इससे तो यह सिद्ध हुआ कि शेष तीन वेदों में आस्तिक्य विचार अथवा ईश्वर का कोई महत्त्व नहीं। अन्य तीन वेदों को गौण माना गया है। वेदों का ऐसा अवमूल्यन करना दुर्भाग्यपूर्ण है। हिन्दू समाज का यह दोष है कि यह वेद पर श्रम करने से भागता है।

इसी श्लोक में तो यह भी कहा गया है कि मैं इन्द्रियों में मन हँू तो क्या आँख, कान, वाणी, हाथ, पैर आदि ज्ञान व कर्मेन्द्रियाँ सब निरर्थक हंै? श्री कृष्ण योगी थे। योगी उपासना को विशेष रूप से महत्त्व देता है। सामवेद का मुख्य विषय उपासना होने से इस श्लोक में ‘‘वेदों में सामवेद हँू’’ यह कहा गया है।

महाभारत युद्ध के पश्चात् यज्ञ रचाया गया तो यज्ञ का अधिष्ठाता कौन हो? इस पर वहाँ यह कहा गया है कि इस समय श्री कृष्ण के सदृश वेद-शास्त्र का मर्मज्ञ विद्वान् कोई धरती तल पर नहीं, सो उन्हीं के मार्गदर्शन में यज्ञ होना चाहिये। वे चारों वेदों के प्रकाण्ड विद्वान् तथा जानने मानने वाले थे, अत: भ्रामक विचारों से बचना चाहिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *