Tag Archives: khudaa bahut unchaa hai

कुरान समीक्षा : खुदा बहुत ऊँचा है

खुदा बहुत ऊँचा है

खुदा दिन में तथा रात में किस दिशा में बहुत ऊंचाई पर रहता है सप्रमाण यह स्पष्ट किया जावे?

देखिये कुरान में कहा गया है कि-

फ-त- आलल्-लाहुल-मालिकुल्………….।।

(कुरान मजीद पारा १८ सूरा मुअ्मिनून रूकू ६ आयत ११६)

जो खुदा सच्चा बादशाह बहुत ऊँचा है। उसके सिवाय कोई पूजित नहीं, वही बड़े तख्त का मालिक है।

समीक्षा

जमीन हर समय घूमती रहती है दोपहर को जो तारे हमारे ऊपर होते हैं वे शाम को हट जाते हैं और रात को वे विपरीत दिशा में होते है। अतः स्पष्ट किया जावे कि ऊपर से तात्पर्य किस दिशा से है खुदा जब ऊपर रहता है तो यहाँ पर तथा नीचे की दिशा में वह नहीं रहता है यह स्पष्ट है, न वह हाजिर नाजिर अर्थात् सर्वव्यापक ही है।