Tag Archives: isa ko suli nahi lagi thi

कुरान समीक्षा : ईसा को सूली नहीं लगी थी

ईसा को सूली नहीं लगी थी
(इन्जील का खण्डन)
खुदा ने अपनी किताब ‘‘इन्जील’’ का खण्डन करके गुनाह किया है या अपनी शान बढ़ाई है? यह परस्पर विरोध दोनों किताबों में क्यों है?
देखिये कुरान में कहा गया है कि-
व कौलिहिम् इन्ना क- तल्नल्-………….।।
(कुरान मजीद पारा ६ सूरा निसा रूकू २२ आयत १५७)
…..और उनके इस कहने की वजह से कि हमने मरियम के बेटे ईसा-मसीह को जो रसूल थे कत्ल कर डाला, और न तो उन्होंने उनको कत्ल किया और न उनको सूली पर ही चढ़ाया, मगर उनको ऐसा ही मालूम हुआ और वे लोग इस बारे में मतभेद डालते हैं, तो इस मामले में शक में पड़े हैं। उनको इस बात की खबर तो है नहीं सिर्फ अटकल के पीछे दौड़े चले जा रहे है। यकीनन् ईसा को लोगों ने कत्ल नहीं किया।
समीक्षा
इंजील को कुरान ने खुदाई किताब माना है और उसकी तस्दीक अनेकों स्थानों पर की है। उनमें मरकुस- युहन्ना आदि कई अध्यायों में ईसा को सूली देने का उल्लेख है। इन्जील की रचना ईसा के ही शिष्यों द्वारा मुहम्मद से लगभग कई सौ वर्ष पूर्व की गई थी। उसकी बात ईसा के मामले में कुरान की अपेक्षा अधिक माननीय है कुरान की कल्पना गलत है।