Tag Archives: 107 biwi 97 bachhe

नाइजीरिया में 92 वर्षीय एक मौलवी ने 107 शादियां की जिनमें से 97 बीवियां अभी जिंदा हैं और 185 बच्चे हैं

6 बीवियां, 54 बच्‍चे: जनगणना में 70 साल के हाजी अब्‍दुल निकले सबसे ज्‍यादा बच्‍चे पैदा करनेवाले पाकिस्‍तानी

हाजी के इन 42 बच्चों में 22 लड़के हैं और 20 लड़कियां हैं।

इनमें हाजी के पोते-पोतियों को जोड़ा जाए तो पूरे परिवार की संख्या 150 बैठती है। (Photo Source: Twitter)

पाकिस्तान में बलूचिस्तान के नोशकी में जनगणना करने पहुंची एक टीम जनगणना के दौरान काफी अचंभित हो गई जब उन्हें पता चला कि एक व्यक्ति अपने 42 बच्चों के साथ रहता है। इस व्यक्ति का नाम हाजी अब्दुल मज़ीद मेंगल है। हाजी पेशे से ड्राइवर है। हाजी की 6 बीवियां हैं। इन बीवियों से उसे 54 बच्चे हुए, जिनमें से 12 की मृत्यु हो गई। हाजी फिलहाल अपनी चार बीवियों के साथ रह रहा है। उसकी दो बीवियों की भी मौत हो चुकी है। हाजी के इन 42 बच्चों में 22 लड़के हैं और 20 लड़कियां हैं। अगर इनमें हाजी के पोते-पोतियों को जोड़ा जाए तो पूरे परिवार की संख्या 150 बैठती है।

इससे पहले क्वेटा के रहने वाले जन मोहम्मद खिलजी के सबसे ज्यादा 36 बच्चे होने के खबर सामने आई थी। वहीं नाइजीरिया में भी ऐसा ही एक मामला पिछले साल देखने को मिला था। यहां रहने वाले 92 वर्षीय एक मौलवी के 185 बच्चे हैं। इस मौलवी ने वैसे तो 107 शादियां की जिनमें से 97 बीवियां अभी जिंदा हैं। ये सभी बच्चे मौलवी की 107 बीवियों के हैं। जब उनसे इस बारे में बात की गई थी तो उन्होंने अपने जवाब में कहा था कि अभी मैं जिन्दा हूं और आगे भी शादी करना जारी रखूंगा। मुस्लिम उलेमा की बात करें तो उनका कहना है कि एक व्यक्ति चार औरतों से शादी कर सकता है, बशर्ते वह सभी का बराबरी रूप से ख्याल रख सके।

आपको बता दें कि पाकिस्तान में दो दशकों के बाद जनगणना का काम शुरू किया गया है। 1998 के बाद से पाकिस्तान में जनगणना का काम नहीं किया गया था। संविधान के मुताबिक प्रत्येक 10 साल में जनगणना कराना जरूरी है। जनगणना के लिए सरकार की सर्व सम्मति होना जरूरी है। इस जनगणना में पहली बार तीसरी श्रेणी में आने वाले लोगों की भी गिनती की जाएगी। पाकिस्तान में यह छठी जनगणना है। इसका आरंभ 15 मार्च से हुआ था। जनगणना अधिकारियों को 25 मई तक पाकिस्तानी नागरिकों की गिनती पूरी करनी है।

source :http://www.jansatta.com/international/pakistani-man-have-42-children-reported-in-census-at-balochistan/292701/