Tag Archives: वर्णपतन

वर्णपतन तथा वर्णबहिष्कार के उदाहरण: डॉ सुरेन्द्र कुमार

(क) मर्यादापुरुषोत्तम राम के पूर्वज सम्राट् रघु का ‘प्रवृद्ध’ नामक एक पुत्र था। नीच कर्मों के कारण उसे ‘राक्षस’ घोषित किया गया था और इस प्रकार वह वर्णों से पतित हो गया था।

(ख) राम के ही पूर्वज सगर का एक पुत्र ‘असमंजस्’ था। उसके अन्यायपूर्ण कर्मों के कारण उसे क्षत्रिय से शूद्र घोषित करके राज्याधिकार से वंचित कर राज्य से बहिष्कृत कर दिया था। (भागवतपुराण 6.8.14-19; महाभारत, वनपर्व 107)।

(ग) लंका का राजा रावण पुलस्त्य ऋषि के वंश में उत्पन्न होने के कारण ब्राह्मणोपेत क्षत्रिय था। अन्यायी और दुराचारी होने के कारण उसे ‘राक्षस’ घोषित किया गया। (वाल्मीकि-रामायण, बाल एवं उत्तरकांड)

(घ) सूर्यवंशी और चन्द्रवंशी क्षत्रियों के मूल पुरुष सातवें मनु वैवस्वत, जो एक चक्रवर्ती राजा थे, उनके पुत्र पृषध्र से किसी कारण गोवध हो गया। वैदिक काल में गोवध महापाप माना जाता था। इस पाप के दण्डस्वरूप उसको शूद्र घोषित कर दिया गया था। (भागवत0 8.13.3,9.1.12, 2.3-14; वायु0 64.30, 85.4, 86.1; विष्णु0 3.1.34, 4.1.7, 17 आदि)।