Tag Archives: khudaa gher liyaa jaavega

कुरान समीक्षा : खुदा घेर लिया जावेगा

खुदा घेर लिया जावेगा

क्या खुदा को भी घेरा जा सकता है? यदि हां तो उसकी लम्बाई चौड़ाई व मोटाई कितनी है? बताया जावे कि वह कितने बड़े मकान में समा सकता है।

देखिये कुरान में कहा गया है कि-

व-त-रल्-मलाई-क-त हाफ्फी………।।

(कुरान मजीद पारा २३ सूरा जुमर रूकू ८ आयत ७५)

और (ऐ पैगम्बर! उस दिन) तू देखेगा कि फरिश्ते अपने परवर्दिगार की खूबी बयान करते हुए तख्त को (जिस पर खुदा बैठा होगा) आस-पास घेरे हुए हैं।

समीक्षा

जब खुदा को घेरा जा सकता है तो वह कद में (लम्बाई चौड़ाई मोटाई में) बहुत बड़ा (अनन्त) नहीं हो सकता है, बल्कि वह एक घेरे में आ जाने वाली छोटी सी हस्ती का व्यक्ति होगा।