क्या कीट-पतंग, सर्प, जीव-जंतु आदि मोक्ष प्राप्त कर सकते हैं, यदि हाँ तो कैसे?

नहीं, क्योंकिः-
स कीड़े-मकोड़े, पशु-पक्षी, जीव-जंतु कोई भी हों, वे योगाभ्यास, यम-नियम का पालन नहीं करते। वे इस योनि से सीधे मोक्ष में नहीं जा सकते। मोक्ष के लिए सबका एक ही रास्ता है। सबको उसी रास्ते से चलना पड़ता है। ईश्वर का न्याय सबके लिए एक समान है। वहाँ कोई अन्याय नहीं, कोई पक्षपात नहीं।
स ये कीड़े-मकोड़े, पशु-पक्षी अपने कर्मों का दण्ड भोगकर लौटकर वापस मनुष्य बनेंगे। पशु-पक्षी अपना दंड भोगकर के जब मनुष्य योनि में आएंगे, तो किसके घर में जन्म लेंगे?
ये कीड़े-मकोड़े जब मनुष्य बनेंगे तो पहले-पहले शूद्र परिवार में (शूद्र माता-पिता के घर में) जन्म लेंगें। शूद्र परिवार में, जिसको फोर्थ क्लास बोलते हैं, उन मजदूर, चपरासी आदि के घर में जन्म लेंगे। फिर वहाँ अच्छे कर्म करेंगे, तो प्रमोशन हो जाएगा।
स शूद्र व्यक्ति जब पुण्य-कर्म जमा करेंगे, तो फोर्थ क्लास से थर्ड क्लास-वैश्य परिवार में आ जाऐंगे। फिर आगे और अच्छे कर्म करेंगे तो सेकण्ड क्लास-क्षत्रिय परिवार में प्रमोशन हो जाएगा। उसके बाद और अच्छे काम करेंगे, तो फर्स्ट क्लास- ब्राह्मण परिवार में जन्म होगा। ब्राह्मण में भी और ऊँचे ब्राह्मण के यहाँ जन्म ले लेंगे, जब और अच्छे काम करेंगे। उसको फर्स्ट क्लास सुपर बोलते हैं। और अच्छे काम करेंगे, तो फिर संन्यासी बन जाऐंगे। और संन्यासी बनकर के समाधि लगाएंगे। तब मोक्ष मिलेगा। सबके सब लोगों को इसी एक रास्ते पर चलना है।
स लोग अच्छे कर्म करेंगे, तो अच्छे घर में जन्म मिलेगा। वहाँ से और अच्छे संस्कार मिलेंगे। फिर और अच्छे कर्म करेंगे। एक बच्चे ने न्यायाधीश के घर में जन्म लिया और एक बच्चे को धोबी के घर में जन्म मिला। क्या यह दोनों का कर्म फल नहीं है? है न। तो उनके कर्मों में कुछ ऊँचा-नीचापन तो होगा ही। उसको ऊँचे परिवार में जन्म क्यों मिला? उसने पूर्व जन्म में अच्छे काम किए होंगे। अब इस न्यायाधीश के घर में जन्म लेकर उसे बचपन से ही अच्छे बु(िमान माता-पिता मिल गए। वे उसको अच्छे संस्कार देंगे। अच्छी बात सिखाएंगे और वो खूब तेजी से आगे बढ़ेगा। और जिसको धोबी के घर में जन्म मिला, उसने अच्छे कर्म नहीं किए। इसलिए अच्छे परिवार में जन्म नहीं मिला। यह है पूर्व जन्म में किए कर्मों का फल।
स जिसने जितना कर्म किया, उतना उसको फल मिला। आगे उसको नया चान्स है। फिर आगे पुरुषार्थ करें। इस प्रकार से पशु-पक्षी, कीट-पतंग भी मनुष्य बनकर मोक्ष प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *