बिल्कुल नहीं की जा सकती। ईश्वर को जाने बिना मोक्ष प्राप्त नहीं किया जा सकता। ईश्वर को जानना सबके लिए अनिवार्य (कम्पलसरी( है। सबके लिए मोक्ष प्राप्ति का एक ही मार्ग है, एक ही नियम है, किसी को कोई छूट-छाट नहीं है।
स चाहे लाख जन्म लो या करोड़ जन्म लो, जब तक वेद के अनुसार ईश्वर को नहीं जानेंगे, तब तक मोक्ष नहीं होने वाला। जो परीक्षा में अच्छा उत्तर लिखेगा, उसको अच्छे नंबर मिलेंगे। जो नहीं लिखेगा, नहीं मिलेंगे। वहाँ पर कोई कन्सेशन नहीं है। सबके ऊपर एक ही नियम लागू होगा। जी हाँ, वो तो न्याय की बात है। यहाँ संसार में तो अन्याय चलता है। भगवान के यहाँ अन्याय नहीं चलता, न्याय ही चलता है।