वेद ज्ञान वरों की खान है

ओउम
वेद ज्ञान वरों की खान है
डा. अशोक आर्य
शब्द को सुनते ही ह्रदय में एक विशेष प्रकार का रोमांच सा पैदा होता है |यह ज्ञान सृष्टि के आरम्भ मे परम प्रभु ने जीव मात्र के कल्याण के लिए दिया था | प्रभु प्रदत ज्ञान होने से इस ज्ञान को अनादि भी कहा जा सकता है | इस ज्ञान से हमें प्रत्येक क्षेत्र के सम्बन्ध में, प्रत्येक व्यापार तथा प्रत्येक कार्य के सम्बन्ध में न केवल परिचय ही मिलता है अपितु प्रत्येक समस्या का समाधान भी मिलता है | इस कारण वेद वरों से भरपूर अथवा वरों की खान कहा गया है | अथर्ववेद में भी इस तथ्य की ही पुष्टि की गयी है | मन्त्र इस प्रकार उपदेश कर रहा है :-
स्तुता मया वरदा वेदमाता
प्र चोदयन्ताम पावमानी द्विजानाम |
आयु: प्राण प्रजां पशुं कीर्तिं
द्रविण ब्रह्मवर्चसम |
मह्यं दत्वा व्रजत ब्रह्मलोकं || अथर्ववेद १९.७१.१ ||
हे देवो ! द्विजों को पवित्र करने वाली , वरों को देने वाली , वेदमाता की मैंने स्तुति की है | आप मुझे प्रेरणा दें | दीर्घ आयु , जीवन शक्ति, सुसंतान, पशुधन , यश वैभव और ब्रह्मतेज प्रदान कर ब्रह्मलोक को जाईये |
वेदों को अपार महिमा का भंडार कहा जाता है | वेद का प्रकाश स्वयं पारम पिता परमात्मा ने मानव मात्र के कल्याण के लिए किया है | इस आधार पर स्पष्ट होता है कि वेद का यह ज्ञान सब प्रकार के ज्ञान का स्रोत है | जिस प्रकार किसी नदी का उद्गम स्थान वहां से जल के स्रोत के रूप में जाना जाता है , उस प्रकार ही परमपिता परमात्मा इस ज्ञान का स्रोत , उद्गम होने से सब प्रकार के ज्ञान का स्रोत वेद ही है | प्रभु प्रदत इस ज्ञान से पूर्व विशव में कोई ज्ञान न था | इस आधार पर स्पष्ट होता है कि समग्र विश्व को सर्वप्रथम ज्ञान देने का श्रय वेद को ही जाता है |
वेद को मानव मात्र के लिए प्रकाश स्तम्भ के रूप में जाना जाता है | जिस प्रकार सागर में स्थित प्रकाश स्तम्भ भटके हुए जलपोत को मार्ग देता है तथा इंगित करता है कि इस और मत आना यहाँ खतरा है | इस चेतावनी के कारण कोई भी जलपोत उधर को न जाकर अपनी रक्षा करता है | इस प्रकार ही वेद मानव मात्र के लिए प्रकाश सतम्भ का कार्य करता है | यह भी विश्व के भूले भटके मानव को सुपथ गामी बनाने के लिए प्रकाश देता है,ज्ञान देता है |
जहाँ पर वेदका प्रकाश है , वेदकी ज्योति है , वहां निश्चित रूप से अँधेरा छंट जाता है | वेदकी ज्योति जहाँ भी होती है , वहां निश्चित रूप से प्रकाश ही प्रकाश होताहै , उन्नति के सब मार्ग खुल जाते हैं , सर्वत्र सुख और शान्ति का निवास होता है , तथा सब प्रकार के विकास वद की ज्योति में होते हैं |
इस मन्त्र में वेदको माता कहा गया है | माता सदैव अपनी संतान की रक्षा करती है | यह बालक के लिए रक्षा कवच होती है | जिस प्रकार माता संतान के लिए रक्षा कवच का कार्य करती है , उस प्रकार ही वेदभी समग्र संसार का , संसार के समग्र प्राणियों का रक्षक होता है | माता अपने बालक को अमृत तुल्य दूध पिला कर उसे पुष्टि देती है | इस के ही अनुरूप वेदज्ञान स्वरूप दूध से सिंचित कर संसार को पुष्टि देते हैं , उसके सुखों कि वृद्धि करते हैं| यह वह ज्ञान है जिस के कारण आर्यों का वंश अक्षय रहा है | इस कारण ही इसे वरदायी कहा गया है |
वेद मैं समग्र ज्ञान होने के कारण , जिस भी प्रकार के ज्ञानकी प्राप्ति की अभिलाषा हो, उसे वेदके स्वाध्याय से पूर्ण किया जा सकता है | इस के स्वाध्याय से इस स्रष्टि का प्रत्येक व्यक्ति , प्रत्येक समाज, प्रत्येक राष्ट्र तथा समग्र विश्व की उन्नति का कारण होता है , साधन होता है | विशव भर के लिए समान ज्ञान होने से यह ज्ञान विश्व – बंधुत्व का प्रेरक भी होता है | इतना ही नहीं ved धर्म विश्व धर्म का संस्थापक भी है | जिस ved ज्ञान के इतने गुण हैं , उस वेदका निरंतर स्वाध्याय कर विश्व के प्रत्येक प्राणी को वेदकी सीढियाँ प्राप्त कर न केवल अपना ही अपितु समग्र विश्व के कल्याण में , विश्व की उन्नति मंर ,विश्व के विकास में अपना योग देना चाहिए | इससे उसका अपना भी कल्याण व उत्थान होगा तथा अपने परिवार का भी लाभ होगा |
डा. अशोक आर्य
१०४ – शिप्रा अपार्टमेन्ट , कौशाम्बी, गाजियाबाद
चलाभाश ०९७१८५२८०६८, ०९०१७३२३९४३
e mail ashokarya1944@rediffmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *