Tag Archives: Bhajan

वह विछोना वही ओढ़ना है- – पं. संजीव आर्य

आओ साथी बनाएँ भगवान को।
वही दूर करेगा अज्ञान को।।
कोई उसके समान नहीं है
और उससे महान नहीं है
सुख देता वो हर इंसान को।।
वह बिछोना वही ओढ़ना है
उसका आँचल नहीं छोड़ना है
ध्यान सबका है करुणा निधान को।।
दूर मंजिल कठिन रास्ते हैं
कोई साथी हो सब चाहते हैं
चुनें उससे महाबलवान को।।
सत्य श्री से सुसज्जित करेगा
सारे जग में प्रतिष्ठित करेगा
बस करते रहें गुणगान को।।
रूप ईश्वर के हम गीत गाए
दुर्व्यसन दुःख दुर्गुण मिटाएँ
तभी पाएँगे सुख की खान को।।
– गुधनीं, बदायुँ, उ.प्र.

आर्य-पथ – राजेश माहेश्वरी

हम हैं उस पथिक के समान

जिसे कर्तव्य बोध है

पर नजर नही आता है

सही रास्ता

अनेक रास्तों के बीच

हो जाता है दिग्भ्रमित।

इस भ्रम कोतोड़कर

रात्रि की कालिमा को देखकर

स्वर्णिम प्रभात की ओर

गमन करने वाला ही

पाता है सुखद अनुभूति

और सफल जीवन की संज्ञा।

हमें संकल्पित होना चाहिए कि

कितनी भी बाधाएँ आएँ

कभी नहीं होंगे

विचलित और निरुत्साहित।

जब आर्यपुत्र

मेहनत, लगन और सच्चाई से

जीवन में करता है संघर्ष

तब वह कभी नहीं होता है

पराजित।

ऐसी जीवन-शैली ही

कहलाती है जीने की कला

औरप्रतिकू ल समय में

मार्गदर्शन देकर

बन जाती है

जीवन-शिला।

१०६, नया गाँव हाउसिंग सोसाइटी,

रामपुर, जबलपुर, म.प्र.

कविता – सारे संसार का उपकार करना , सत्यदेव प्रसाद आर्य मरुत,

सारे संसार का उपकार करना

अपना भी उद्धार करना है।

शारीरिक-आत्मिक और सामाजिक

उन्नति करना ही परोपकार करना है।।

सारी सुख-सुविधा और विद्या हमारा कल्याण करती है,

छोड़ देना उन्हें तो अपने आप मरना है।।

हवा हमने सुवासित की,घरों में यज्ञ करने पर,

सुगन्धित घृत जड़ी-बूटी जलाई अग्नि जलने पर।

ऋचायें वेद की गाई हृदय में भावना भर ली।

जगत कल्याण करने की व्यवस्था सार्थक कर ली।

श्रुति की निःसृत वाणी कल्पतरु पुण्य झरना है।।

ज्यों सूरज तप्त करके जल सुखाता और उड़ाता है,

प्रकाशित कर धरा को प्रदूषण को भगाता है।

स्वयं छुप कर हमें विश्राम करने की दे छुट्टी,

अन्न फल फूल दे हम को, गरम कर देता है मुट्ठी।

हमें भी अपने जीवन में सूरज बन उभरना है।।

जगत के सारे पौधों को जो जीवन दे के सरसाता,

पनपता जल उसी में जा, करे पोषण बदल जाता।

मिर्च का स्वाद तीता आम है मीठा और चरपरी इमली,

चतुर्दिक रूप अपना तज कड़क कर बन रही बिजली।

डुबा डुबकी लगा कर जो, उबर कर तैर तरना है।।

– आर्य समाज, नेमदार गंज, नवादा- बिहार।

सारे संसार का उपकार करना- – सत्यदेव प्रसाद आर्य मरुत,

कविता

– सत्यदेव प्रसाद आर्य मरुत,

सारे संसार का उपकार करना

अपना भी उद्धार करना है।

शारीरिक-आत्मिक और सामाजिक

उन्नति करना ही परोपकार करना है।।

सारी सुख-सुविधा और विद्या हमारा कल्याण करती है,

छोड़ देना उन्हें तो अपने आप मरना है।।

हवा हमने सुवासित की,घरों में यज्ञ करने पर,

सुगन्धित घृत जड़ी-बूटी जलाई अग्नि जलने पर।

ऋचायें वेद की गाई हृदय में भावना भर ली।

जगत कल्याण करने की व्यवस्था सार्थक कर ली।

श्रुति की निःसृत वाणी कल्पतरु पुण्य झरना है।।

ज्यों सूरज तप्त करके जल सुखाता और उड़ाता है,

प्रकाशित कर धरा को प्रदूषण को भगाता है।

स्वयं छुप कर हमें विश्राम करने की दे छुट्टी,

अन्न फल फूल दे हम को, गरम कर देता है मुट्ठी।

हमें भी अपने जीवन में सूरज बन उभरना है।।

जगत के सारे पौधों को जो जीवन दे के सरसाता,

पनपता जल उसी में जा, करे पोषण बदल जाता।

मिर्च का स्वाद तीता आम है मीठा और चरपरी इमली,

चतुर्दिक रूप अपना तज कड़क कर बन रही बिजली।

डुबा डुबकी लगा कर जो, उबर कर तैर तरना है।।

– आर्य समाज, नेमदार गंज, नवादा- बिहार।

भगवान आर्यों को पहली लगन लगा दे | रचयिता पं.स्त्यपाल पथिक

 

 

 

 

Lekhram

भगवान आर्यों को पहली लगन लगा दे |

वैदिक धर्म की खातिर मिटना इन्हें सिखा दे ||

फिर राम कृष्ण निकलें घर-घर गली-गली से |

अर्जुन व कर्ण जैसे योद्धा रणस्थली से ||

भीष्म से ब्रह्मचारी और भीम महाबली से |

गौतम कणाद जैमिनी ऋषिवर पतंजलि से ||

फिर से कोई दयानंद जैसा ऋषि दिखा दे |

भगवान आर्यों को पहली लगन लगा दे ||

ऐसे हों लाल पैदा खेलें जो गोलियों से |

भूमि को तृप्त करदें श्रद्धा की झोलियों से ||

गूंजे यह देश मेरा शेरो की बोलियों से |

बिस्मिल गुरु भगत सिंह वीरों की टोलियों से ||

इन को वतन की खातिर फांसी पे भी हँसा दे |

भगवान आर्यों को पहली लगन लगा दे ||

कोई लेखराम जैसा गुरुदत्त सा आज होवे |

कोई श्रद्धानन्द होवे कोई हंसराज होवे ||

बढती बीमारियों का फिर से इलाज होवे |

नेतृत्व जिनका पाकर उन्नत समाज होवे ||

बेधड़क लाजपत सा फिर से पथिक बना दे |

भगवान आर्यों को पहली लगन लगा दे ||

वैदिक धर्म की खातिर मिटना इन्हें सिखा दे ||

भगवान आर्यों को पहली लगन लगा दे |

.2:0.0.0.0.0″>Namste Dr. Sa

اوم ہی جیون ہمارا

123

 

اوم ہی جیون ہمارا اوم پرنان دھار ہے
اوم ہے کرتا ودھاتا اوم پالن ہار ہے
اوم ہی دکھ کا وناشک اوم سروا نند ہے
اوم ہے بل تج دھارے اوم کرنا نند ہے
اوم سبکا پوجتے ہے ہم اوم کا پوجن کریں
اوم ہی کے دھیان سےہم شدہ اپنا من کریں
اوم کے گورو منتر جپنے سے رہیگا شدھ من
بوڑھی دن پرتی دن بدھاگئی دھرم میں ہوگے لگن
اوم کے جاپ سے ہمارے گیاں بڑھ تا جاےگا
انت میں یہ اوم ہمکو موکش تک پہنچا یہ گا

ओउम नाम की माला लेकर, फूल हमेशा खिलते हैं |

भला किसी क कर न सको तो ,बुरा किसी का मत करना ।
पुष्प नहीं बन सकते तो तुम, कांटे बनाकर मत रहना ।।
बन न सको भगवान अगर तुम , कम से कम इंसान बनो ।
नहीं कभी शैतान बनो तुम, नहीं कभीहैवान बनो ।।
सदाचार अपना न सको तो , पापों में पग मत धरना ।।
सत्य वचन न बोल सको तो, झूठ कभी भी मत बोलो ।।
मौन रहो तो ही अच्छा कम से, कम,विष तो मत घोलो ।
बोली यदि पहले तुम तोलो तो , फिर मुंह को खोला कारो ।।
घर न किसी का बसा सको तो , झोंपड़ियाँ न जला देना ।
मरहम पट्टी कर न सको तो, घाव नमक न लगा देना ।।
दीपक बनाकर जल न सको तो ,अंधियारा भी मत करना ।।
अम्रात पिला सको न किसी को ,जहर पिलाते भी डरना ।
धीरज बंधा नहीं सकते तो, घाव किसी के मत करना ।।

ओउम नाम की माला लेकर , फूल हमेशा खिलते हैं ।।
सच्चाई की रह में बेशक, कष्ट अनेकों मिलते हैं ।
पर काँटों के बीच में देखो , फूल हमेशा खिलते हैं ।।
सूरज की भांति खुद जलाकर , सब जग को रोशन करना ।।पुष्प …

भजन कविता

सब के गुण , अपनी हमेशा गलतियाँ देखा करो |

जिन्दगी की हुबहू तुम झलकियाँ देखा करो ||

 

हसरतें महलों की तुमको गर सताएं आनकर |

कुछ गरीबों की भी जाकार बस्तियां देखा करो ||

 

खाने से पहले अगर तुम हक़ पराया सोच लो |

कितने भूखों की है इन में रोटियां देखा करो ||

 

आ दबोचें, गर कहीं तुम को सिकंदर सा गरूर |

हाथ खाली आते जाते अर्थियां देखा करो ||

 

ये जवानी की अकाद सब ख़ाक में मिलाजावेगी |

जल चुके जो शव हैं उनकी अस्थियाँ देखा करो ||

 

जिंदगी में चाहते हो सुख अगर अपने लिए दूसरों के गम में अपनी सिसकियाँ देखा करो |

मिलाजावेगी जल चुके जो शव हैं उनकी अस्थियाँ देखा करो ||

 

जिंदगी में चाहते हो सुख अगर अपने लिए ,

दूसरों के गम में अपनी सिसकियाँ देखा करो ||