श्रद्धेय भक्त फूल सिंह के आध्यात्मिक गुरु स्वामी ब्रह्मानन्द सरस्वती – चन्दराम आर्य

  हरियाणा प्रान्त आर्य समाज का गढ़ रहा है। इसके प्रचार-प्रसार का मुय कारण यहाँ के निवासियों का व्यवसाय रहा है, जिसमें एक कृषि करना तथा दूसरा युद्ध करना। इसका भी मुय कारण है- शहर की न्यूनता। यहाँ के लोग परिश्रमी, साहसी, सरलचित्त और भावुक हैं, अतः इनके लिए रूढ़ियों को तोड़ना बहुत सरल है। हरियाणे में आर्य समाज का प्रचार आरभ बहुत शीघ्रता से हुआ। रोहतक और हिसार आर्य समाज के प्रमुख के न्द्र रहे हैं। जब लाला लाजपतराय को 1909 में निर्वासन का दण्ड दिया गया तो उस समय हरियाणा के आर्य समाजियों में असन्तोष की लहर दौड़ गई। इस असन्तोष की लहर ने अंग्रेज शासकों को चौकन्ना कर दिया और वे आर्य जनता को अनेक प्रकार से … Continue reading श्रद्धेय भक्त फूल सिंह के आध्यात्मिक गुरु स्वामी ब्रह्मानन्द सरस्वती – चन्दराम आर्य

सृष्टि उत्पत्ति क्यों और कैसे ? मानव का प्रादुर्भाव कहाँ? – आचार्य पं. उदयवीर जी शास्त्री

  सृष्टि का सर्वोत्कृष्ट प्राणी मानव है। मानव को अपनी इस स्थिति के विषय में कदाचित् अभिमान हो सकता है, पर अधिकाधिक उन्नति कर लेने पराी यह सृष्टि रचना में सर्वथा असमर्थ रहता है। इसका कारण है, मानव जब अपने रूप में प्रकट होता है, उससे बहुत पूर्व सृष्टि की रचना हो चुकी होती है, इसलिये यह प्रश्न ही नहीं उठता कि मानव सृष्टि रचना कर सकता है। तब यह समस्या सामने आती है कि इस दुनिया को किसने बनाया होगा? भारतीय प्राचीन ऋषियों ने इस समस्या का समाधान किया है। जगत को बनाने वाली शक्ति का नाम ‘परमात्मा’ है, इसको ईश्वर, परमेश्वर, ब्रह्म आदि अनेक नामों से पुकारा जाता है। यह ठीक है कि परमात्मा इस पृथिवी, चाँद, सूरज … Continue reading सृष्टि उत्पत्ति क्यों और कैसे ? मानव का प्रादुर्भाव कहाँ? – आचार्य पं. उदयवीर जी शास्त्री

पुनरुत्थान युग का द्रष्टा – स्व. डॉ. रघुवंश

  कीर्तिशेष डॉ. रघुवंश हिन्दी-जगत् के जाने-माने विद्वान् थे। वे हिन्दी-संस्कृत-अंग्रेजी के परिपक्व ज्ञाता तो थे ही, भारत की शास्त्रीयता और उसके इतिहास के अनुशीलन में भी उनकी विपुल रुचि और गति थी। उन्होंने साहित्य के विभिन्न पक्षों पर साहित्य-सर्जन कर अपनी मौलिक प्रतिभा का परिचय दिया। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के अध्यक्ष और समर्थ लेखक के रूप में वे सर्वमान्य रहे। अपने अग्रज श्रीमान् यदुवंश सहाय द्वारा रचित ‘महर्षि दयानन्द’ नामक ग्रन्थ की भूमिका-रूप में लिखे गए उनके इस लेख से हमारे ऋषिभक्त पाठक लाभान्वित हों, अतः इसे हम उक्त ग्रन्थ से साभार उद्धृत कर रहे हैं।     – सपादक भारतीय पुनरुत्थान का आधुनिक युग उन्नीसवीं शती के दूसरे चरण से शुरू हुआ। इस युग का सही चित्र प्रस्तुत … Continue reading पुनरुत्थान युग का द्रष्टा – स्व. डॉ. रघुवंश

आर्य समाज के वह निर्भीक निर्माताः-राजेन्द्र जिज्ञासु

आर्य समाज के वह निर्भीक निर्माताः– इतिहास लेखक कोई भी हो, उससे कोई-न-कोई महत्त्वपूर्ण घटना छूट जाती है। उसके पीछे आने वाले इतिहास गवेषकों का यह कर्त्तव्य बनता है कि वे ऐसी छूट गई महत्त्वपूर्ण सामग्री को प्रकाश में लायें। आर्य समाज में भी ऐसे कई गुणी, ज्ञानी, इतिहास प्रेमी हुए हैं, जिन्होंने समय-समय पर इतिहास के लुप्त गुप्त स्वर्णिम पृष्ठों का अनावरण करके अच्छा यश पाया, परन्तु आर्य समाज में इतिहास की स्वर्णिम, प्रेरक, गौरवपूर्ण सामग्री को छिपाने, लुकाने व हटाने (हटावट) का भी सुनियोजित प्रयास हुआ है। लोग मिलावट पर तो अश्रुपात करते हैं, स्वामी वेदानन्द जी महाराज को हमने मिलावट, बनावट के साथ हटावट पर भी अश्रुपात करते देखा था। लाला लाजपतराय से हमारा कोई सबन्ध नहीं, … Continue reading आर्य समाज के वह निर्भीक निर्माताः-राजेन्द्र जिज्ञासु

आलाराम स्वामी की पीड़ाः-राजेन्द्र जिज्ञासु

आलाराम स्वामी की पीड़ाः– स्वामी आलाराम नाम के एक बाबा जी ने उन्नीसवीं शताब्दी  के अन्तिम वर्षों में आर्य समाज में प्रवेश किया। वे किस प्रयोजन से आर्य समाज में आये- यह जानने का किसी ने तब यत्न नहीं किया। बाबा ने घूम-घूम कर आर्य समाज का अच्छा प्रचार किया। बोलने की कला में उन्हें सिद्धि प्राप्त थी, पर कुछ ही वर्षों में आर्य समाज के घोर विरोधी के रूप में सनातन धर्म के बहुत बड़े नेता व विचारक बन गये। ऋषि दयानन्द और आर्य समाज को कोसने से लीडर बनना व धन कमाना बड़ा अचूक नुस्खा आपके भी काम आया। आप ही ने प्रयाग में सत्यार्थप्रकाश पर प्रतिबन्ध लगाने के लिए एक प्रसिद्ध केस करके अपनी राजभक्ति की धूम … Continue reading आलाराम स्वामी की पीड़ाः-राजेन्द्र जिज्ञासु

आवागमन पर पं. लेखराम जी के अनूठे तर्कः: राजेन्द्र जिज्ञासु

आवागमन पर पं. लेखराम जी के अनूठे तर्कः- अमरोहा से प्रकाशित होने वाले साप्ताहिक आर्य सामाजिक -पत्र का एक अंक नजीबाबाद गुरुकुल में एक आर्य बन्धु ने दिखाया। उसमें पुनर्जन्म पर एक लेख का शीर्षक पढ़कर ऐसा लगा कि मेरे किसी प्रेमी ने मेरे पुनर्जन्म विषयक (परोपकारी में छपे) तर्कों पर कुछ प्रश्न उठाये होंगे, परन्तु बात इससे उलटी ही निकली। विचारशील लेखक ने परोपकारी में दिये गये मेरे विचारों व तर्कों को उजागर  करते हुए जोरदार लेख दिया। उस आर्य भाई को व सपादक जी को धन्यवाद! उस लेख को पढ़ने से पूर्व ही मेरे मन में ‘तड़प-झड़प’ में पं. लेखराम जी का पुनर्जन्म विषयक मौलिक चिन्तन व प्रबल युक्तियाँ देने का निश्चय था। हमारे मान्य आचार्य सत्यजित् जी … Continue reading आवागमन पर पं. लेखराम जी के अनूठे तर्कः: राजेन्द्र जिज्ञासु

आर्यसमाज के गगन मण्डल में चमकते नक्षत्र पं. चमूपति

ओ३म् जयन्ती पर ‘आर्यसमाज के गगन मण्डल में चमकते नक्षत्र पं. चमूपति’ –मनमोहन कुमार आर्य, देहरादून। महर्षि दयानन्द आर्यसमाज के संस्थापक व निर्माता हैं जिन्होंने ईश्वरीय ज्ञान वेदों की सत्य मान्यताओं, सिद्धान्तों व शिक्षाओं का  जनसामान्य में प्रचार करने के लिए 10 अप्रैल, सन् 1875 को मुम्बई में आर्यसमाज की स्थापना की थी। वस्तुतः आर्यसमाज संसार से अविद्या का नाश करने तथा विद्या की वृद्धि करने का संसार में अब तक का एक अभूतपूर्व आन्दोलन है। महर्षि दयानन्द अपने समय के एकमात्र वेदों के पारदर्शी मर्मज्ञ विद्वान थे और निजी स्वार्थों, पारिवारिक दायित्वों व चारित्रिक दुर्बलताओं से पूर्णतः मुक्त थे। अतः मानवजाति की उन्नति व देश के पुनरुत्थान के लिए उन्होंने वेद प्रचार के आन्दोलन आर्यसमाज को स्थापित किया और … Continue reading आर्यसमाज के गगन मण्डल में चमकते नक्षत्र पं. चमूपति

अनादि अविनाशी जीवात्मा कर्मानुसार जन्म-मरण-जन्म के चक्र अर्थात् पुनर्जन्म में आबद्ध

ओ३म् ‘अनादि अविनाशी जीवात्मा कर्मानुसार जन्म–मरण–जन्म  के चक्र अर्थात् पुनर्जन्म में आबद्ध’ -मनमोहन कुमार आर्य, देहरादून। मनुष्य संसार में जन्म लेता है, अधिकतर 100 वर्ष जीवित रहता है और मृत्यु को प्राप्त हो जाता है। जिस संसार व पृथिवी  पर हम रहते हैं उसे हमने व हमारे पूर्वजों ने बनाया नहीं है अपितु उन्हें यह सृष्टि बनी बनाई मिली थी। इस संसार को किसने बनाया, इसका शास्त्र व बुद्धि संगत वैज्ञानिक उत्तर है कि इसे एक अदृश्य, अनादि, सर्वज्ञ, सर्वशक्तिमान व सर्वव्यापक सत्ता ईश्वर ने बनाया है। वह ईश्वर जो जीवात्माओं को मनुष्य आदि योनियों में जन्म देता है, उनका पालन-पोषण करता है और शरीर के निर्बल व वृद्ध हो जाने पर उसकी आत्मा को शरीर से निकाल कर पुनः … Continue reading अनादि अविनाशी जीवात्मा कर्मानुसार जन्म-मरण-जन्म के चक्र अर्थात् पुनर्जन्म में आबद्ध

आत्मा क्या है, परमात्मा क्या है, इन दोनों का आपस में सबन्ध क्या है ।

अध्यात्मवाद – कृष्णचन्द्र गर्ग आत्मा क्या है, परमात्मा क्या है, इन दोनों का आपस में सबन्ध क्या है- इस विषय का नाम अध्यात्मवाद है । आत्मा और परमात्मा दोनों ही भौतिक पदार्थ नहीं हैं। इन्हें आँख से देखा नहीं जा सकता, कान से सुना नहीं जा सकता, नाक से सूँघा नहीं जा सकता, जिह्वा से चखा नहीं जा सकता, त्वचा से छुआ नहीं जा सकता। परमात्मा एक है, अनेक नहीं । ब्रह्मा, विष्णु, महेश आदि उसी एक ईश्वर के नाम हैं। (एकं सद् विप्रा बहुधा वदन्ति। ऋग्वेद – 1-164-46 ) अर्थात् एक ही परमात्मा शक्ति को विद्वान लोग अनेक नामों से पुकारते हैं। संसार में जीवधारी प्राणी अनन्त हैं, इसलिए आत्माएँ भी अनन्त हैं। न्यायदर्शन के अनुसार ज्ञान, प्रयत्न, इच्छा, … Continue reading आत्मा क्या है, परमात्मा क्या है, इन दोनों का आपस में सबन्ध क्या है ।

वेद में पशु हत्या निषेध, पशु रक्षा का विधान और मांसाहार

ओ३म् ‘वेद में पशु हत्या निषेध, पशु रक्षा का विधान और मांसाहार’ –मनमोहन कुमार आर्य, देहरादून। अनेक अज्ञानी व स्वार्थी लोग बिना प्रमाणों के प्राचीन आर्यों पर मांसाहार का मिथ्या आरोप लगाते हैं। वह स्वयं मांसाहार करते हैं अतः समझते हैं कि इस आरोप को लगाकार उनका मांसाहार करना उचित ठहरा दिया जायेगा और कम से कम वेदों के मानने वाले आर्य तो उनका विरोध नहीं कर सकेंगे। ईश्वर ने ही मनुष्यों सहित सभी प्राणियों व वनस्पति जगत को भी बनाया है। यदि ईश्वर के लिए मनुष्यों को पशुओं के मांस का आहार कराना ही अभिप्रेत होता तो फिर वह नाना प्रकार की खाद्यान्न की श्रेणी में परिगणित वनस्पतियां, अन्न, साग व सब्जिययों को शायद उत्पन्न ही न करता और … Continue reading वेद में पशु हत्या निषेध, पशु रक्षा का विधान और मांसाहार

आर्य मंतव्य (कृण्वन्तो विश्वम आर्यम)