क्रिकेट जीत गया और देश हार गया |

क्रिकेट जीत गया और देश हार  गया |

किसी भी देश की गौरव की बात होती है उसकी आत्म सम्मान , उसकी  सेना |  बिना सेना के  किसी भी देश की रक्षा  नहीं की जा सकती | सभी देश अपने  सेना पर  गर्व करते हैं |  सेना ही होता है जिसके  कारण देश का नागरिक चैन से रात को  सोता है | सेना  ना हो तो कोई देश अपनी आत्म सम्मान  की और देश की रक्षा  नहीं हो सकता |

आज हमारे देश में  ५ धर्म है | मैं तो धर्म एक ही मानता हु  मगर लोग इन्हें धर्म बोलते हैं जबकि ये मत होता है खैर उनके हिसाब से ५ धर्म ये है १) हिन्दू २) मुस्लिम  ३) सिख  ४) इसाई  और ५) क्रिकेट | आजकल  देश  में  सबसे बड़ा धर्म क्रिकेट हो गया है |  क्रिकेट ऐसा हमारी देश के नागरिक में बस गयी है की  क्रिकेट के सामने  ना उन्हें देश नजर आता है ना ही कुछ और | यह  हम आपको  आगे लेख  में जानकारी देंगे | आज क्रिकेट  लोगो के रग रग  में पहुच गयी है | आज क्रिकेट के लिए लोग जान तक देने को तैयार  हो जाते हैं |

आये  सबसे पहले हम bcci के बारे में जाने कुछ बातें | bcci :- Board of Control for Cricket in India..| इसका गठन १९२८ में हुयी थी | अभी Vice president राजीव  शुक्ला  है Secretary अमिताभ चौधरी हैं | bcci को जब तक अपना  फायदा  नजर नहीं आता है  वह अपनी team नहीं भेजती | bcci भारत सरकार के अधीन  नहीं आती है  | सरकार ना तो कोई फण्ड  देती है bcci  को और  ना  कुछ | एक प्रकार से  बोले तो यह एक प्राइवेट  कंपनी  है जैसे दूसरी कंपनी गोदरेज पेप्सोडेंट महिंद्रा इत्यादि जिसका लक्ष्य है पैसा कमाना प्रॉफिट  कमाना | bcci को sports authority of india से कोई मान्यता नहीं मिली हुयी है  आप उस साईट पर चेक कर सकते हैं  | sports authority of india वह  है जिसे  सरकार ने मान्यता प्रदान की है | आप  भी bcci की तरह बनाकर  मैच खेला सकते हैं यदि आपके पास पैसे हो  तो |  चलिए  ज्यादा  bcci  की बात  ना करके  आगे  की बात  करते हैं |

आजकल  हमारा देश की क्या माहौल है किसी से नहीं छिपा है | आज कश्मीर में हमारे सैनिक को रोज मारा जा रहा है सर काटा जा रहा है | पाकिस्तान  की तरफ  से रोज सीज फायर को तोडा जा रहा है |  आतंकी को भारत में भेजा  रहा है | आज  हमारे सैनिक रोज सहीद हो रहे हैं | हमारे  सैनिक  का सहीद होने का कारण यह पकिस्तान  ही है जो रोज आतंकवादी को भेजता है  और पाकिस्तानी सेना भी बार बार  सीज फायर  को तोड़ता है  | आज जिस माहौल  से देश गुजर रहा  है वह बहुत  बुरा है  आज  देश का हालत बहुत बुरा है | आज भारत पकिस्तान का युद्ध की स्थिति बनी हुयी है  | दोनों देशो में माहौल सही नहीं है |

सबसे पहले मैं यह जानकारी दे दू  उन क्रिकेट प्रेमी को की मैं भी किसी समय क्रिकेट  का बहुत  बड़ा प्रेमी  हुवा करता था  जब स्कूल में था तब उस समय कोई क्रिकेट मैच होता था  तो उस समय स्कूल छोड़कर  क्रिकेट मैच देखने लग जाता था क्रिकेट के मैच के कारण उस दिन स्कूल तक नहीं जाता था | क्रिकेट के पीछे मैं इतना पागल रहता था जैसे आज के लोग पागल रहते हैं | क्रिकेट से मेरा मोह तब भंग हुवा  जब हंसी क्रोनिये  ने २००० के आस पास में स्वीकार किया था की क्रिकेट में मैच फिक्स होता है  फिर मेरा मोह भंग  हो गया क्रिकेट से | फिर क्रिकेट को देखना बंद कर दिया | आज आये दिन यह मालुम चलता है की यह क्रिकेट मैच  तो पहले से फिक्स था | फिर भी लोग मुर्ख बनते हैं  और क्रिकेट को देखते हैं |  आईपीएल में भी मैच फिक्सिंग पकड़ में कई बार आया फिर लोग क्यों पागल की तरह क्रिकेट के पीछे  भागते हैं सब जानते हुए यह बात समझ से बाहर है | खैर इन बातो को छोड़कर आगे की बात की जाए  |

bcci भारत का संस्था है और भारत की संस्था होने के कारण  उसे भारत की आत्म सम्मान की  रक्षा करना  चाहिए  | आज जब  देश पकिस्तान से लड़ाई कर रहा  है कश्मीर में | रोज रोज  हमारे सैनिक  सहीद हो रहे हैं कश्मीर में  पकिस्तान के सैनिक के द्वारा और आतंकवादी के द्वारा  तो क्या bcci को क्रिकेट खेलना चाहिए था पकिस्तान से ?  क्यों नहीं bcci ने उस मैच का विरोध किया रद्द किया | क्या यह एक तरह का देशद्रोह नहीं ? एक तरफ हमारे सैनिक  देश के दुश्मन के साथ लड़ाई करते हैं  और अपनी जान देते हैं दूसरी तरफ  bcci उन्ही देश के दुश्मन के साथ हाथ मिलाती है गले मिलती है  मैच खेलती है क्या यह देशद्रोह नहीं ? हमें ताजुब तो तब लगा जब एक भी खिलाडी ने पकिस्तान से मैच खेलने से विरोध नहीं किया | करता भी विरोध क्यों ? क्यूंकि  उन्हें तो बस पैसे से मतलब है इसी कारण तो पाकिस्तान से क्रिकेट खेला | पाकिस्तान को देखे क्रिकेट मैच में भी कश्मीर का बैनर लेते आया था और कश्मीर का मुद्दा उठाया मैच के दौरान में | bcci  को सबक अफगानिस्तान  से लेनी चाहिए थी जिसने आतंकवाद के कारण पकिस्तान से सारे रिश्ता मैच का तोड़ लिया | bcci तो बस पैसे कमाने में लगी रहती  है |

यदि किसी bcci  के सदस्य यदि सहीद हुए होते तब हो सकता है उन्हें कुछ समझ में आता और क्रिकेट मैच नहीं होने देता पकिस्तान और भारत में | मगर ऐसा तो कभी हो भी नहीं सकता | आज देश के सहीद परिवार वाले कभी नहीं चाहते थे की मैच हो पकिस्तान का | भारत सरकार  ने भी इसपर  कोई कदम नहीं उठाई क्यों नहीं रोका मैच को | ऐसा कई बार हो चुका है चाहे क्रिकेट की बात करे तो वर्ल्ड कप में श्रीलंका में मैच जाकर नहीं खेला था ऑस्ट्रेलिया ने | १९८० में अमेरिका ने भी खेल से बाहर हो गया था जब रूस ने अफगानिस्तान पर हमला लिया था  १९८४ में रूस ने भी खेल में हिस्सा नहीं लिया | जब भारत सार्क को रद्द करवा सकता था  तो वह भारत पाकिस्तान का मैच को भारत सरकार ने क्यों नहीं रद्द  करवाया | यह दो तरफ़ा  रवैया क्यों ?  दुश्मन देश से किसी भी तरह की रिश्ता रखना कहा तक की सही है | जब भारत पकिस्तान के बिच मैच चल रहा था तब बहुत से सैनिक को दुःख हुवा होगा की जिससे हम लड़ाई करते हैं ये गले मिलते हैं  | यह कथन एक तरह से सही ही है क्रिकेट जीत गया और देश हार गया |

धन्यवाद |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *