Category Archives: इतिहास प्रदुषण

विश्व को बता दो, सुना दो, हिला दोःप्रा राजेन्द्र जिज्ञासु

विश्व को बता दो, सुना दो, हिला दोः-

पाणिनि ऋषि का सूत्र ‘स्वतन्त्रः कर्त्ता’ देकर महर्षि दयानन्द ने संसार में वैचारिक क्रान्ति का शंख फूँ क  दिया। स्वतन्त्रतापूर्वक कर्म करने वाला मनुष्य ही फल का भागीदार है। आज दुष्कर्म करने वाले को ही पूरे विश्व में न्यायालय दण्डित करते हैं। शैतान को दुष्कर्म करवाने के लिये न मक्का मदीना में और न ही रोम में फाँसी पर कभी चढ़ाया गया है। अपराधी को दण्ड देने से पूर्व मुनकिर व नकीर (दो फरिश्ते) साक्षी देने नहीं आते। ऋषि की दिग्विजय का डंका बयान बहादुर साक्षी जी महाराज नहीं बजायेंगे। आर्यों! आप ही को वैदिक नाद बजाना है। ऋषि का घोष ‘स्वतन्त्रः कर्त्ता’ सब ग्रन्थों में घुस रहा है। करवाचौथ तो दिखावे का कर्म काण्ड है। यह केवल अंधविश्वास है। कर्म पत्नी करती है और आयु पति की बढ़ जाती है।

अंधविश्वास की महामारीः अंधविश्वासों पर आचार्य सोमदेव जी, डॉ. धर्मवीर जी तथा लेखक परोपकारी में यदा-कदा लिखते ही रहते हैं। सुधारक में आचार्य विरजानन्द जी ने इसी विषय पर एक पठनीय लेख लिखा है। सब देशों में और सब मतों में बहुत अंधविश्वास पाये जाते हैं। मान्य विरजानन्द जी ने अपने लेख में कई अंधविश्वास गिनाये हैं, जिन्हें पढ़कर कलेजा फटता है। पं. गंगाप्रसाद उपाध्याय जी लिखित Superstition  इस विषय की सर्वश्रेष्ठ पुस्तक है। यह लाखों की संया में छपनी चाहिये। बिल्ली सड़क पर चलते आपके सामने से निकल जाये तो क्या यह अपशकुन नहीं? महानगरी मुबई में स्वामी श्री सत्यप्रकाश जी से प्रश्न पूछा गया। स्वामी जी ने कहा कि अनपढ़ बिल्ली भले-बुरे को उच्च शिक्षित हिन्दुओ से अधिक जानती है, यह बड़ी लज्जाजनक सोच है।

आचार्य रामदेव जीः-प्रा राजेन्द्र जिज्ञासु

आचार्य रामदेव जीः

आचार्य रामदेव जी के विषय में छपा है कि वह कॉलेज की पढ़ाई छोड़कर महात्मा मुंशीराम जी के साथी सहयोगी बन गये। यह भ्रामक कथन है। महात्मा जी के  भक्त व सहयोगी तो वह कॉलेज में पढ़ते हुए ही बन गये। कॉलेज छोड़ा, पढ़ाई नहीं छोड़ी थी। यह जाँच का विषय है कि आचार्य जी ने बी.टी. पास की? क्या तब बी.टी. कक्षा थी? लाला सूर्यभानु, ला. चमनलाल, प्रिं. रामदित्तामल, मेहता जैमिनि, मास्टर दुर्गाप्रसाद, पं. मेहरचन्द, पि्रं. मेलाराम बर्क, चौ. रामभज दत्त भी बी.टी. नहीं थे। ट्रेण्ड टीचर इनमें से कुछ सज्जन अवश्य थे। मेरे विचार में सन् 1930 के आस-पास पंजाब, हरियाणा में बी.टी. कक्षा आरभ हुई। निश्चित सन् का पता भी दे दिया जावेगा। हमारी साहित्य सेवा का उपहास उड़ाओ-कुछ भी करो, परन्तु इतिहास का प्रदूषण तो महापाप है। इससे आर्य समाज को बचाना हमारा कर्त्तव्य है। भगवान आपका भला करें। अब आपक ो छुट्टी है, जो चाहे सो लिखते जाओ। भूल को स्वीकार न करना जब स्वभाव बन जाता है, तो आप इसे बदलने में अक्षम हैं।

हम आपके कहे का बुरा मानते नहीं।

हम जान गये आप हमें जानते नहीं।।

आर्य समाज का बोलबालाःअहमदाबाद के समीप भारत के एक विशाल आधुनिकतम वैज्ञानिक व्यवस्था के जैन पुस्तकालय में आर्य सामाजिक साहित्य पहुँचाने की परोपकारी में चर्चा की जा चुकी है। कुछ समय के पश्चात् और साहित्य वहाँ भेंट स्वरूप भेजा जावेगा। वहाँ से डॉ. हेमन्त कुमार जी ने चलभाष पर हमें धन्यवाद दिया है। उनका पत्र हमें आी नहीं मिला। मिल जावेगा। आपने निमन्त्रण दिया है कि एक बार आप लोग पुनः आवें। हमारा मार्ग दर्शन करें। हम आपके सुझावों का स्वागत करके पुस्तकालय का विकास करेंगे। श्री डॉ. धर्मवीर जी से विचार करके श्री सत्येन्द्र सिंह जी आदि चार-पाँच विद्वानों के साथ पुनः वहँा की यात्रा को निकलेंगे।

आर्य जनता ने परोपकारी में वहाँ महर्षि व आर्य विद्वानों का साहित्य पहुँचाने पर हर्ष व्यक्त किया है। इससे आर्यसमाज की शोभा बढ़ी है और बढ़ेगी। यह एक व्यक्ति का या मेरा निजी प्रयास नहीं था। ईश्वरीय प्रेरणा से डॉ. हेमन्त जी के कहे को शिरोधार्य करके मैंने वहीं साहित्य पहुँचाने का सङ्कल्प कर लिया। जिन कृपालु आर्यों ने सहयोग किया, उनमें हमारे रामगढ़ जैसलमेर के श्री पीताबर जी का परिवार भी है। अगली खेप के लिए भी आर्यजन सहयोग का आश्वासन दे रहे हैं। परोपकारिणी सभा में हम सबका का एक ही उद्देश्य है कि ऋषि का बोलबाला हो।

पादरी स्काट के बारे मेंःप्रा राजेन्द्र जिज्ञासु

पादरी स्काट के बारे मेंः

पादरी स्काट की 1868 में ऋषि से प्रथम भेंट की जीवनियों में चर्चा तथा पश्चिम के स्रोतों में उसके वर्णन पर परोपकारी में कुछ निवेदन करते हुए भारतीय जी के कथन को मैंने सत्य ही बताया, परन्तु जो स्रोत हमें मिला है, उसमें और भारतीय जी के वृत्तान्त व पुस्तक के नाम में भाषा भेद स्पष्ट है। भारतीय जी की पुस्तक भक्त प्रशंसक व सत्संग और परोपकारी में नये दस्तावेज के उद्धरण का मिलान कीजिये। नाम में शद भेद स्पष्ट है । वैसे झगड़ा करते जाओ। क्या घिसता है? इससे इतिहास प्रदूषण का कलङ्क तो नहीं मिटेगा। मैंने जीवन चरित्रों में ककौड़ा की चर्चा में पादरी के नाम का उल्लेख नहीं, यह लिखा है। जीवन चरित्र के बाहर अब किसी पुस्तक पोथी में भारतीय जी ने यह चर्चा की है तो मैं सर्वज्ञ नहीं। मुझे नहीं पता चला । यह मेरा दुर्भाग्य है। ऋषि जीवन का उनका सन् 1983 का वृत्तान्त देख लो। चाँदापुर में पादरी स्काट ने ऋषि जी की इंग्लैण्ड के एक व्यभिचारी को उपमा दी थी। इसको तो आप पचा ही गये या एकदम भूल गये?

माता भगवती का इतिहास में स्थानः- प्रा राजेन्द्र जिज्ञासु

माता भगवती का इतिहास में स्थानः किसी ने यह रिसर्च आर्यसमाज पर थोप दी कि ‘‘होशियारपुर की लड़की भगवती……’’। पता लगने पर प्रश्नकर्त्ता का उत्तर देते हुए इस विनीत ने परोपकारी में लिखा कि माता भगवती लड़की नहीं, बड़ी आयु की थी। उसे सब माई भगवती या माता भगवती कहा व लिखा करते थे। मेरा लेख छपते ही मेरे कृपालु नई-नई रिसर्च व नये-नये प्रश्नों के साथ इस सेवक व परोपकारी को लताड़ने लग गये। कुछ पत्रों के कृपालु सपादकों ने मेरा उपहास-सा उड़ाने वाले लेख छापे। मैं ऐसे पत्रों का आभारी हूँ। सपादकों को धन्यवाद!

पूज्य पं. हीरानन्द जी, स्वामी स्वतन्त्रानन्द जी, नारी शिक्षण के एक जनक दीवान बद्रीदास जी, भूमण्डल प्रचारक मेहता जैमिनी जी, महाशय चिरञ्जीलाल जी प्रेम के मुख से माता भगवती के बारे में जो कुछ सुना, वही तथ्य रखे। दीवान जी, मेहता जी व महाशय जी माता भगवती के क्षेत्र के प्रमुख आर्य कर्णधार रहे। मैंने हरियाणा के समीप जालंधर में शिक्षा पाई। जहाँ इतिहास के बारे कोई समस्या हो, कुछ पूछना हो तो देश भर से नित्य पाँच-सात प्रश्न मुझसे पूछे जाते हैं। बड़े खेद की बात है कि हठ व दुराग्रह से अकारण मेरे प्रत्येक कथन को जिहादी जोश से चुनौती दी गई। चलो! इनका धन्यवाद! ‘इतिहास प्रदूषण’ पुस्तक में यदि प्रदूषण के सप्रमाण दिये गये तथ्यों को कोई झुठला पाता तो मैं मान लेता।

विषय से हटकर वितण्डा किया जा रहा है। माता भगवती लड़की नहीं थी। बड़ी आयु की बाल विधवा थी। विषय तो यह था। एक भद्रपुरुष ने बाल विधवा होने को विवाद का मुद्दा बना लिया। संक्षेप से कुछ जानकारी मूल स्रोतों के प्रमाण से देता हूँ। उन स्रोतों को इस टोली ने देखा, न पढ़ा और न इनकी वहाँ पहुँच है-

  1. माता भगवती का चित्र मैं दिखा सकता हूँ। वह एक बड़ी आयु की देवी स्पष्ट दिख रही है। लड़की नहीं।
  2. वह तब 38-39 वर्ष की थी, जब उसने ऋषि-दर्शन किये। तब 38 वर्ष की स्त्रियाँ दादी बन जाती थीं। श्री इन्द्रजीत जी ने अपने लेख में माई जी के जन्म का वर्ष दे दिया है।
  3. मेरे पास माई जी के निधन के समय लिखा गया महात्मा मुंशीराम जी का लेख है। इससे बड़ा क्या प्रमाण किसी के पास है?
  4. महात्मा जी ने पत्र-व्यवहार में माई जी के लिए ‘श्रीमती’ शद का प्रयोग किया है। पुराने पत्रों के समाचारों में कई बार उसके लिए श्रीमती शद का प्रयोग हुआ है। जो भी चाहे मेरे पास आकर देख ले।
  5. माई जी के निधन पर पंजाब सभा ने ‘माई भगवती विधवा सहायक निधि’ की स्थापना की। देश भर के आर्यों ने उसमें आहुति दी। इससे बड़ा उसके बाल विधवा होने का क्या प्रमाण हो सकता है। उसके पीहर की, भाई की, माता की, जन्म की, कुल की, चर्चा की जाती है, पर उसकी सन्तान की, सास, ससुर व पति की, ससुराल के नगर, ग्राम की कोई चर्चा? ‘श्रीमती’ शद के प्रयोग को कोई झुठला कर दिखाये? ‘माता’ शद का प्रयोग भाई जी के प्राप्त एकमेव साक्षात्कार की दूसरी पंक्ति में स्पष्ट मिलता है। यहाी इन्हें नहीं दिखाई देता। ‘लड़की’ मानने की रिसर्च तो छूटी, अब बाल विधवा नहीं थी, इस रट पर इनका महामण्डल आगे क्या कहता है, पता नहीं।
  6. महात्मा मुंशीराम जी के सपादकीय (श्रद्धाञ्जलि) के प्रथम पैरा में लिखा है कि माई जी ने अपने पीहर में-माता-पिता के घर हरियाणा में प्राण त्यागे। बाल विधवा नहीं थी, तो पतिकुल में अन्तिम श्वास क्यों न लिया? माता भगवती के भाई राय चूनीलाल की चर्चा तो पत्रों में मिलती है, पर पति कुल की कोई चर्चा नहीं। अब पाठक माई जी पर लिखित मेरी पुस्तिका (उनके जीवन चरित्र) की प्रतीक्षा करें। मुझे और कुछ नहीं कहना। फिर निवेदन करता हूँ कि माई जी के जीवन काल में मेहता जैमिनि, दीवान बद्रीदास जी, ला. सलामतराय की दो आबा, पंजाब में घर-घर में धूम मची रहती थी। मैंने इन सबके जी भरकर दर्शन किये। मेरे अतिरिक्त और कोई पंजाब में इनको जानने वाला नहीं। पं. ओम्प्रकाश जी वर्मा ने भी इन सबको निकट से देखा।

चाँदापुर का शास्त्रार्थः- प्रा राजेन्द्र जिज्ञासु

चाँदापुर का शास्त्रार्थः

आश्चर्य है कि इतिहास प्रदूषण पुस्तक से तिलमिला कर चाँदापुर के शास्त्रार्थ पर मेरी मौलिक देन को झुठलाने का दुस्साहस किया गया है। जिस विषय का ज्ञान न हो, उस पर लेखनी चलाना, भाषण देना यहाी तो इतिहास प्रदूषण है। चाँदापुर के शास्त्रार्थ पर प्रदूषण फैलाने वालों की तो वकालत हो रही है और पं. लेखराम जी से लेकर अमर स्वामी, पं. शान्ति प्रकाश पर्यन्त शास्त्रार्थ महारथियों और प्रमाणों के भण्डार ज्ञानियों के लेख व कथन झुठलाये जा रहे हैं। हिण्डौन के वैदिक पथ व दयानन्द सन्देश में छपा है कि कहाँ लिखा है कि हिन्दू व मुसलमान मिलकर ईसाई पादरियों से शास्त्रार्थ करें? ये मेरे इस लेख को मेरे द्वारा मनगढ़न्त कहानी सिद्ध करने की कसरत कर रहे हैं। इनके मण्डल को तो मुंशी प्यारे लाल व मुक्ताप्रसाद के बारे में झूठ गढ़ने का दुःख नहीं।

संक्षेप से मेरा उत्तर नोट कर लें। प्राणवीर पं. लेखराम का चाँदापुर के शास्त्रार्थ पर एक लेख मैं दिखा सकता हूँ। वह ग्रन्थ मेरे पास है। आओ! मैं प्रमाण स्पष्ट शदों में दिखाता हूँ। तुहारी वहाँ कहाँ पहुँच? उसी काल के राधास्वामी गुरु हजूर जी महाराज की पुस्तक के कई प्रमाण चाँदापुर में देता आ रहा हूँ। उस पुस्तक से भी सिद्ध कर दूँगा। हिमत है तो झुठलाकर दिखाओ। मैंने पहली बार मास्टर प्रताप सिंह शास्त्रार्थ महारथी के मुख से सन् 1948 में यह बात सुनी थी। उनकी चर्चा निर्णय के तट पर में है। तबसे मैं यह प्रसंग लिखता चला आ रहा हूँ। अमर स्वामी पीठ थपथपाते थे। यह शोर मचाते हैं। अब आर्य समाज में ‘थोथा चना बाजे घना’……….क्या करें?

स्वामी श्रद्धानन्द जी के लिये कहा क्या था?

स्वामी श्रद्धानन्द जी के लिये कहा क्या था?

दिल्ली से एक युवक ने चलभाष पर यह पूछा है कि यहाँ यह प्रचारित किया गया है कि डॉ. अबेडकर ने स्वामी श्रद्धानन्द जी को दलितों का मसीहा बताया था। क्या डॉ. अबेडकर के यही शब्द  थे? हमने तो आपके  साहित्य में कुछ और ही शब्द  पढ़े थे। मेरा निवेदन है कि मैंने जो कुछ लिखा है पढ़कर, मिलान करके लिखा है, परन्तु मैं आर्य समाज के इन तथाकथित सर्वज्ञ इतिहासकारों को इतिहास प्रदूषण करने से नहीं रोक सकता। इन्हें खुल खेलने की छूट है। डॉ. अबेडकर के शब्द  हैं, स्वामी श्रद्धानन्द दलितों के सबसे बड़े हितैषी हैं। मराठवाडा में डॉ. अबेडकर विद्यापीठ में डॉ. अबेडकर के साहित्य के मर्मज्ञ किसी प्रोफैसर से पत्र-व्यवहार करके मेरे वाक्य की जाँच परख कर लीजिये। मेरी भूल होगी तो दण्ड का भागीदार हूँ।

माता भगवती का इतिहास में स्थानः- प्रा राजेन्द्र जिज्ञासु

माता भगवती का इतिहास में स्थानः

किसी ने यह रिसर्च आर्यसमाज पर थोप दी कि ‘‘होशियारपुर की लड़की भगवती……’’। पता लगने पर प्रश्नकर्त्ता का उत्तर देते हुए इस विनीत ने परोपकारी में लिखा कि माता भगवती लड़की नहीं, बड़ी आयु की थी। उसे सब माई भगवती या माता भगवती कहा व लिखा करते थे। मेरा लेख छपते ही मेरे कृपालु नई-नई रिसर्च व नये-नये प्रश्नों के साथ इस सेवक व परोपकारी को लताड़ने लग गये। कुछ पत्रों के कृपालु सपादकों ने मेरा उपहास-सा उड़ाने वाले लेख छापे। मैं ऐसे पत्रों का आभारी हूँ। सपादकों को धन्यवाद!

पूज्य पं. हीरानन्द जी, स्वामी स्वतन्त्रानन्द जी, नारी शिक्षण के एक जनक दीवान बद्रीदास जी, भूमण्डल प्रचारक मेहता जैमिनी जी, महाशय चिरञ्जीलाल जी प्रेम के मुख से माता भगवती के बारे में जो कुछ सुना, वही तथ्य रखे। दीवान जी, मेहता जी व महाशय जी माता भगवती के क्षेत्र के प्रमुख आर्य कर्णधार रहे। मैंने हरियाणा के समीप जालंधर में शिक्षा पाई। जहाँ इतिहास के बारे कोई समस्या हो, कुछ पूछना हो तो देश भर से नित्य पाँच-सात प्रश्न मुझसे पूछे जाते हैं। बड़े खेद की बात है कि हठ व दुराग्रह से अकारण मेरे प्रत्येक कथन को जिहादी जोश से चुनौती दी गई। चलो! इनका धन्यवाद! ‘इतिहास प्रदूषण’ पुस्तक में यदि प्रदूषण के सप्रमाण दिये गये तथ्यों को कोई झुठला पाता तो मैं मान लेता।

विषय से हटकर वितण्डा किया जा रहा है। माता भगवती लड़की नहीं थी। बड़ी आयु की बाल विधवा थी। विषय तो यह था। एक भद्रपुरुष ने बाल विधवा होने को विवाद का मुद्दा बना लिया। संक्षेप से कुछ जानकारी मूल स्रोतों के प्रमाण से देता हूँ। उन स्रोतों को इस टोली ने देखा, न पढ़ा और न इनकी वहाँ पहुँच है-

  1. माता भगवती का चित्र मैं दिखा सकता हूँ। वह एक बड़ी आयु की देवी स्पष्ट दिख रही है। लड़की नहीं।
  2. वह तब 38-39 वर्ष की थी, जब उसने ऋषि-दर्शन किये। तब 38 वर्ष की स्त्रियाँ दादी बन जाती थीं। श्री इन्द्रजीत जी ने अपने लेख में माई जी के जन्म का वर्ष दे दिया है।
  3. मेरे पास माई जी के निधन के समय लिखा गया महात्मा मुंशीराम जी का लेख है। इससे बड़ा क्या प्रमाण किसी के पास है?
  4. महात्मा जी ने पत्र-व्यवहार में माई जी के लिए ‘श्रीमती’ शब्द का प्रयोग किया है। पुराने पत्रों के समाचारों में कई बार उसके लिए श्रीमती शब्द का प्रयोग हुआ है। जो भी चाहे मेरे पास आकर देख ले।
  5. माई जी के निधन पर पंजाब सभा ने ‘माई भगवती विधवा सहायक निधि’ की स्थापना की। देश भर के आर्यों ने उसमें आहुति दी। इससे बड़ा उसके बाल विधवा होने का क्या प्रमाण हो सकता है। उसके पीहर की, भाई की, माता की, जन्म की, कुल की, चर्चा की जाती है, पर उसकी सन्तान की, सास, ससुर व पति की, ससुराल के नगर, ग्राम की कोई चर्चा? ‘श्रीमती’ शब्द के प्रयोग को कोई झुठला कर दिखाये? ‘माता’ शब्द का प्रयोग भाई जी के प्राप्त एकमेव साक्षात्कार की दूसरी पंक्ति में स्पष्ट मिलता है। यहाी इन्हें नहीं दिखाई देता। ‘लड़की’ मानने की रिसर्च तो छूटी, अब बाल विधवा नहीं थी, इस रट पर इनका महामण्डल आगे क्या कहता है, पता नहीं।
  6. महात्मा मुंशीराम जी के सपादकीय (श्रद्धाञ्जलि) के प्रथम पैरा में लिखा है कि माई जी ने अपने पीहर में-माता-पिता के घर हरियाणा में प्राण त्यागे। बाल विधवा नहीं थी, तो पतिकुल में अन्तिम श्वास क्यों न लिया? माता भगवती के भाई राय चूनीलाल की चर्चा तो पत्रों में मिलती है, पर पति कुल की कोई चर्चा नहीं। अब पाठक माई जी पर लिखित मेरी पुस्तिका (उनके जीवन चरित्र) की प्रतीक्षा करें। मुझे और कुछ नहीं कहना। फिर निवेदन करता हूँ कि माई जी के जीवन काल में मेहता जैमिनि, दीवान बद्रीदास जी, ला. सलामतराय की दो आबा, पंजाब में घर-घर में धूम मची रहती थी। मैंने इन सबके जी भरकर दर्शन किये। मेरे अतिरिक्त और कोई पंजाब में इनको जानने वाला नहीं। पं. ओम्प्रकाश जी वर्मा ने भी इन सबको निकट से देखा।

चाँदापुर के शास्त्रार्थ विषयक प्रश्नः प्रा राजेन्द्र जिज्ञासु

चाँदापुर के शास्त्रार्थ विषयक प्रश्नः

उ.प्र. के दो तीन आर्य युवकों ने गत दिनों चलभाष पर चाँदापुर शास्त्रार्थ विषय में कुछ अच्छे प्रश्न पूछे। वे ऋषि मेले पर न पहुँच सके। आ जाते तो उनको नई-नई ठोस जानकारी दी जाती। राहुल जी  ने भारत सरकार के रिकार्ड से एक अभिलेख खोज कर दिया है। इसमें चाँदापुर शास्त्रार्थ में महर्षि के विशेष योगदान की चर्चा है। वहाँ गोरे, काले पादरी व कई मौलवी पहुँचे। इस्लाम का पक्ष देवबन्द के प्रमुख मौलाना मुहमद कासिम ने रखा। पादरी टी.जे. स्काट भी बोले। राजकीय रिकार्ड में केवल ऋषि जी के नाम का उल्लेख है। यह अपने आपमें एक घटना है। आर्य समाज स्थापित हुए अभी दो वर्ष भी नहीं हुए थे कि ऋषि के व्यक्तित्व का लोहा गोराशाही ने माना।

चाँदापुर शास्त्रार्थ के सबन्ध में हमने तत्कालीन नये-नये स्रोत खोज कर इस पर नया प्रकाश डाला है। राधा स्वामी मत के तीसरे गुरु हुजूरजी महाराज की पुस्तक में इस विषय में बहुत महत्त्वपूर्ण नये व ठोस तथ्य हमें मिले हैं। वह उस युग के जाने माने लेखक थे। ‘आर्य दर्पण’ का वह अंक भी हमारे पास है, जिसमें यह शास्त्रार्थ छपा था।

शास्त्रार्थ हुआ ही क्यों?

चाँदापुर में मेला पहले भी हुआ करता था। सन् 1877 का मेला कोई पहली बार नहीं हुआ था। पादरी व मौलवी मेले पर आकर अपने-अपने मत का प्रचार किया करते थे। गये वर्ष के मेले में यह प्रसिद्ध हो गया कि मौलवी जीत गये और कबीर पंथी हार गये। मुंशी इन्द्रमणि जी व ऋषि जी को मुंशी मुक्ताप्रसाद व मुंशी प्यारेलाल ने बचाव के लिए ही तो बुलवाया था। यह बात स्पष्ट रूप से राधास्वामी गुरुजी ने लिखी है। एक लेखक ने लिखा है कि इन दो बन्धुओं का झुकाव कबीरपंथ की ओर था। यह कोरी कल्पना है। वे तो कुल परपरा से ही कबीर पंथी थे अतः यह हदीस गढ़न्त है। हरबिलास जी आदि का यह कथन सत्य है कि मुक्ताप्रसाद जी का झुकाव ऋषि की शिक्षा की ओर था। मेले के बाद दोनों बन्धु आर्य समाज से जुड़ते गये। इसके पुष्ट प्रमाण परोपकारिणी सभा तथा श्री अनिल आर्य जी,महेन्द्रगढ़ को सौंप दिये हैं।

सब बड़े-बड़े लेखकों ने (लक्ष्मणजी के ग्रन्थ में भी) यह लिखा है कि मौलवी व पादरी चाँदापुर पहुँचे। फिर कुछ लोगों ने ऋषि जी से कहा कि हिन्दू मुसलमान मिलकर ईसाइयों से शास्त्रार्थ करके इन्हें पराजित करें। प्रश्न यह भी पूछा गया है कि ये कुछ लोग कौन थे? हमारा स्पष्ट उत्तर है कि ऐसा मुसलमानों ने कहीं कहा था। पूछा गया है कि इसका प्रमाण क्या है? हमारा उत्तर है- बस तथ्य सुस्पष्ट हैं और प्रमाण क्या चाहिये? ईसाइयों को तो पराजित करने के लिए मिलकर शास्त्रार्थ करने को कहा गया था सो ये लोग ईसाई हो नहीं सकते थे। हिन्दुओं को विशेष रूप से कबीर पंथियों को मुसलमान बनाने के लिए मौलवी जोर मार रहे थे। चिढ़ा भी रहे थे। मुसलमानों से रक्षा के लिए हिन्दुओं ने ऋषि जी को बुलवाया था, सो हिन्दू अब मुसलमानों से मिलकर ईसाइयों को क्यों पछाड़ने की बात कहेंगे। बड़ा खतरा तो मुसलमान थे।

श्री शिवव्रतलाल (हजूरजी महाराज) के वृत्तान्त से और प्रसंग से पहले मौलवियों व पादरियों के आगमन की सबने चर्चा की है। इससे स्पष्ट है कि ‘‘ये कुछ लोग’’ मुसलमान ही थे। बिना प्रमाण के हमने कुछ नहीं लिखा है। दुर्भाग्य से भ्रमित करने वालों की हजूरजी महाराज की पुस्तक तक पहुँच नहीं है। हजूरजी मूलतः कबीरपंथी ही तो थे, सो वह सब कुछ जानते थे। थे भी उ.प्र. के। पूजनीय स्वामी स्वतन्त्रानन्दजी आदि के उपदेश, आदेश सुनकर सप्रमाण लिखना मेरा स्वभाव बन चुका है। पक्षपात के रोग से ग्रस्त होकर बड़े जोर से मेरे लेख पर आपत्ति की गई कि मौलवियों या मुसलमानों ने ऋषि जी से कहाँ कहा था कि हिन्दू मुसलमान मिलकर ईसाइयों से शास्त्रार्थ करें? इस सोच के व्यक्ति क्या जानें कि श्री पंडित लेखराम जी ने अपने एक प्रसिद्ध ग्रन्थ में यही बात लिखी है। किसी की पहुँच हो तो पढ़ ले।

 

माई भगवती जीः प्रा राजेन्द्र जिज्ञासु

माई भगवती जीः ऋषि के पत्र-व्यवहार में माई भगवती जी का भी उल्लेख है। ऋषि मिशन के प्रति उनकी सेवाओं व उनके जीवन के बारे में अब पंजाब में ही कोई कुछ नहीं जानता, शेष देश का क्या कहें? पूज्य मीमांसक जी की पादटिप्पणी की चर्चा तक ही हम सीमित रह गये हैं। पंजाब में विवाह के अवसर पर वर को कन्या पक्ष की कन्यायें स्वागत के समय सिठनियाँ (गन्दी-गन्दी गालियाँ) दिया करती थीं। वर भी आगे तुकबन्दी में वैसा ही उत्तर दिया करता था। आर्य समाज ने यह कुरीति दूर कर दी। इसका श्रेय माता भगवती जी की रचनाओं को भी प्राप्त है। मैंने माताजी के ऐसे गीतों का दुर्लभ संग्रह श्री प्रभाकर जी को सुरक्षित करने के लिये भेंट किया था।

मैं नये सिरे से महर्षि से भेंट की घटना से लेकर माताजी के निधन तक के अंकों को देखकर फिर विस्तार से लिखूँगा। जिन्होंने माई जी को ‘लड़की’ समझ रखा है, वे मीमांसक जी की एक टिप्पणी पढ़कर मेरे लेख पर कुछ लिखने से बचें तो ठीक है। कुछ जानते हैं तो प्रश्न पूछ लें। पहली बात यह जानिये कि माई भगवती लड़की नहीं थी। ‘प्रकाश’ में प्रकाशित उनके साक्षात्कार की दूसरी पंक्ति में साक्षात्कार लेने वालों ने उन्हें ‘माता’ लिखा है। आवश्यकता पड़ी तो नई सामग्री के साथ साक्षात्कार फिर से स्कैन करवाकर दे दूँगा। श्रीमती व माता शदों के प्रयोग से सिद्ध है कि उनका कभी विवाह अवश्य हुआ था।

महात्मा मुंशीराम जी ने उनके नाम के साथ ‘श्रीमती’ शद का प्रयोग किया है। इस समय मेरे सामने माई जी विषयक एक लोकप्रिय पत्र के दस अंकों में छपे समाचार हैं। इनमें किसी में उन्हें ‘लड़की’ नहीं लिखा। क्या जानकारी मिली है- यह क्रमशः बतायेंगे। ऋषि के बलिदान पर लाहौर की ऐतिहासिक सभा में (जिसमें ला. हंसराज ने डी.ए.वी.स्कूल के लिए सेवायें अर्पित कीं) माई जी का भी भाषण हुआ था। बाद में माई जी लाहौर, अमृतसर की समाजों से उदास निराश हो गईं। उनका रोष यह था कि डी.ए.वी. के लिए दान माँगने की लहर चली तो इन नगरों के आर्यों ने स्त्री शिक्षा से हाथाींच लिया। माता भगवती 15 विधवा देवियों को पढ़ा लिखाकर उपदेशिका बनाना चाहती थी, परन्तु पूरा सहयोग न मिलने से कुछ न हो सका।

माई जी ने जालंधर, लाहौर, गुजराँवाला, गुजरात, रावलपिण्डी से लेकर पेशावर तक अपने प्रचार की धूम मचा दी थी। आर्य जन उनको श्रद्धा से सुनते थे। उनके भाई श्री राय चूनीलाल का उन्हें सदा सहयोग रहा। ‘राय चूनीलाल’ लिखने पर किसी को चौंकना नहीं चाहिये। जो कुछ लिखा गया है, सब प्रामाणिक है। माई जी संन्यासिन नहीं थीं। उनके चित्र को देखकर यहा्रम दूर हो सकता है। वह हरियाना ग्राम की थीं, न कि होशियारपुर की। पंजाबी हिन्दी में उनके गीत तब सारे पंजाब में गाये जाते थे। सामाजिक कुरीतियों के निवारण में माई जी के गीतों का बड़ा योगदान माना जायेगा। मैंने ऋषि पर पत्थर मारने वाले पं. हीरानन्द जी के  मुख से भी माई जी के गीत सुने थे। उनके जन्म ग्राम, उनकी माता, उनके भाई की चर्चा पत्र-पत्रिकाओं में पढ़ने को मिलती है, परन्तु पति व पतिकुल के बारे में कुछ नहीं मिलता। हमने उन्हीं के क्षेत्र के स्त्री शिक्षा के एक जनक दीवान बद्रीदास जी, महाशय चिरञ्जीलाल जी आदि से यही सुना था कि वे बाल विधवा थीं।

श्री रंगपा मंगीशः प्रा राजेन्द्र जिज्ञासु

श्री रंगपा मंगीशः

ऋषि के प्रति आकर्षित होकर वेद के लिए समर्पित होने वाले उनके सच्चे पक्के भक्तों में रंगपा मंगीश की आर्य समाज में कभी भी कहीं भी चर्चा नहीं सुनी गई। वे दक्षिण भारत के प्रथम आर्य समाजी थे। यह भ्रामक विचार है कि धारूर महाराष्ट्र का आर्य समाज दक्षिण भारत का पहला आर्य समाज है। कर्नाटक आर्य समाज का इतिहास लिखते समय और फिर लक्ष्मण जी के ग्र्रन्थ पर कार्य करते हुए तत्कालीन कई पुष्ट प्रमाणों से यह सिद्ध किया जा चुका है कि मंजेश्वर ग्राम मंगलूर कर्नाटक के श्री रंगपा मंगीश दक्षिण भारत के पहले आर्य समाजी युवक थे। उनका दान परोपकारिणी सभा तक भी पहुँचता रहा। ऋषि दर्शन करके, उनके व्यायान सुनकर और संवाद करके वह युवक दृढ़ वैदिक धर्मी बना था। भारत सुदशा प्रवर्त्तक में उनकी मृत्यु का विस्तृत समाचार सन् 1892 के एक अंक में हमने पढ़ा है। अभी कुछ दिन पूर्व ऋषि के पत्रों पर कार्य करते समय भी उनकी चर्चा पढ़ी, पर वह नोट न की गई। वेद भाष्य के अंकों में ग्राहकों में भी इनका नाम मिलेगा। आर्य समाज के इतिहास लेखकों ने तो कहीं मंगलूर के इस समाज की कतई चर्चा नहीं की।