Category Archives: भजन

اوم ہی جیون ہمارا

123

 

اوم ہی جیون ہمارا اوم پرنان دھار ہے
اوم ہے کرتا ودھاتا اوم پالن ہار ہے
اوم ہی دکھ کا وناشک اوم سروا نند ہے
اوم ہے بل تج دھارے اوم کرنا نند ہے
اوم سبکا پوجتے ہے ہم اوم کا پوجن کریں
اوم ہی کے دھیان سےہم شدہ اپنا من کریں
اوم کے گورو منتر جپنے سے رہیگا شدھ من
بوڑھی دن پرتی دن بدھاگئی دھرم میں ہوگے لگن
اوم کے جاپ سے ہمارے گیاں بڑھ تا جاےگا
انت میں یہ اوم ہمکو موکش تک پہنچا یہ گا

आनन्द स्त्रोत बह रहा – प्रकाश्चन्द”कविरत्न”

saint_light

आनन्द  स्रोत  बह   रहा   पर  तू   उदास   है ।

अचरज यह जल में रह के भी मछली को प्यास है ॥

फ़ूलों   में   ज्यों  सुवास , ईख  में  मिठास  है ,

भगवान का त्यों विश्व के कण  – कण में वास है ॥ आनन्द………

 

टुक  ज्ञान   चक्षु  खोल  के तू, देख  तो  सही  ,

जिसको  तू   ढूंडता   है  सदा  तेरे   पास   है ॥ आनन्द ……….

कुछ  तो समय निकाल  आत्म शुद्धि  के  लिए  ,

नर  जन्म  का उद्देश्य  ना केवल  विलास  है   ॥ आनन्द …….

 

आनन्द मोक्ष का न पा सकेगा जब तलक ,

तू जब तलक “प्रकाश” इन्द्रियों का दास है ॥

ओउम नाम की माला लेकर, फूल हमेशा खिलते हैं |

भला किसी क कर न सको तो ,बुरा किसी का मत करना ।
पुष्प नहीं बन सकते तो तुम, कांटे बनाकर मत रहना ।।
बन न सको भगवान अगर तुम , कम से कम इंसान बनो ।
नहीं कभी शैतान बनो तुम, नहीं कभीहैवान बनो ।।
सदाचार अपना न सको तो , पापों में पग मत धरना ।।
सत्य वचन न बोल सको तो, झूठ कभी भी मत बोलो ।।
मौन रहो तो ही अच्छा कम से, कम,विष तो मत घोलो ।
बोली यदि पहले तुम तोलो तो , फिर मुंह को खोला कारो ।।
घर न किसी का बसा सको तो , झोंपड़ियाँ न जला देना ।
मरहम पट्टी कर न सको तो, घाव नमक न लगा देना ।।
दीपक बनाकर जल न सको तो ,अंधियारा भी मत करना ।।
अम्रात पिला सको न किसी को ,जहर पिलाते भी डरना ।
धीरज बंधा नहीं सकते तो, घाव किसी के मत करना ।।

ओउम नाम की माला लेकर , फूल हमेशा खिलते हैं ।।
सच्चाई की रह में बेशक, कष्ट अनेकों मिलते हैं ।
पर काँटों के बीच में देखो , फूल हमेशा खिलते हैं ।।
सूरज की भांति खुद जलाकर , सब जग को रोशन करना ।।पुष्प …

भजन कविता

सब के गुण , अपनी हमेशा गलतियाँ देखा करो |

जिन्दगी की हुबहू तुम झलकियाँ देखा करो ||

 

हसरतें महलों की तुमको गर सताएं आनकर |

कुछ गरीबों की भी जाकार बस्तियां देखा करो ||

 

खाने से पहले अगर तुम हक़ पराया सोच लो |

कितने भूखों की है इन में रोटियां देखा करो ||

 

आ दबोचें, गर कहीं तुम को सिकंदर सा गरूर |

हाथ खाली आते जाते अर्थियां देखा करो ||

 

ये जवानी की अकाद सब ख़ाक में मिलाजावेगी |

जल चुके जो शव हैं उनकी अस्थियाँ देखा करो ||

 

जिंदगी में चाहते हो सुख अगर अपने लिए दूसरों के गम में अपनी सिसकियाँ देखा करो |

मिलाजावेगी जल चुके जो शव हैं उनकी अस्थियाँ देखा करो ||

 

जिंदगी में चाहते हो सुख अगर अपने लिए ,

दूसरों के गम में अपनी सिसकियाँ देखा करो ||

देव दयानंद अकेला था

dayanand3

देव दयानंद अकेला था…….

थे न मठ मंदिर हवेली हाट ठाट बाट ,
सोना चांदी कहाँ पास पैसा था न धेला था |
तन पै न थे सुवस्त्र हाथ थे न अस्त्र शस्त्र ,
जोगी न जमात कोई चेली थी न चेला था ||
सत्य की सिरोही से संहारे सब मिथ्या मत ,
संकट विकट मर्दानगी से झेला था |
सारी दुनियां के लोग एक तरफ थे प्रकाश,
एक ओर अभय दयानंद अकेला था ||